Education

MBA कोर्स क्या होता है MBA कौन कर सकता है How to benefit MBA

हर Student यह सोचता है हम एक ऐसा कोर्स करें जो कम पैसों में कम समय में पूरा हो जाए। जिससे भविष्य में हमें नौकरी आसानी से मिल सके। ऐसा ही एक Course है आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे। एमबीए कोर्स के बारे में… MBA कोर्स क्या होता है  MBA कोर्स कौन कर सकता है MBA कोर्स करने से क्या फायदा मिलता है MBA कोर्स करने से भविष्य में ( जॉब ) मिलती है या नहीं पूरी जानकारी!

MBA course होता क्या हैं

MBA full form: Master of business administration

इस कोर्स में छात्रों को बिजनेस और मैनेजमेंट के बारे में सिखाया जाता है 

किसी कंपनी के एक हिस्से को सही तरीके से चलाने के लिए जो सारी जानकारी चाहिए होती है वो (MBA) कोर्स में पढ़ाया जाता है 

किसी भी कंपनी में कोई व्यक्ति को लीडर बनने के लिए एमबीए कोर्स उसकी सहायता देता है

MBA कोर्स में कई कोर्स होते हैं जो स्टूडेंट अपने हिसाब से चुन सकते है

एमबीए कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कोई हाई कोर्स करने की जरूरत नहीं होती। आप 12वीं पास होने के बाद भी MBA कोर्स कर सकते हैं या सिंपल कोई भी ग्रेजुएशन आपकी पूरी होनी चाहिए।

MBA course कितने साल का होता है

MBA कोर्स मुख्य रूप से 2 साल का होता है जो आप ग्रेजुएशन के बाद कर सकते हैं

इंटीग्रेटेड MBA ( जो 12वीं के बाद सीधा ऐडमिशन करा सकते है ‘4 से 5 साल का होता है )

एग्जीक्यूटिव MBA course ( जॉब करने वालों के लिए ऑप्शन होता है जो काम करने के साथ – साथ करना चाहते हैं “1 से 1.5 साल का होता है )

MBA course 3 तरीके से कर सकते है : Regular’ open’ online’

Regular :- सबसे ज्यादा बेनिफिट होता है क्योंकि इसमें स्टूडेंट रोज कॉलेज जाता है प्रत्यक्ष अपनी टीम से मिलता है रोज कुछ ना कुछ अलग सीखता है और हमेशा उसी चीज से एक्टिव रहता।

Online:- घर बैठे ही पढ़ाई कर सकते हो।

Open:- जिसमें स्टूडेंट सिर्फ पेपर देने जाता है।

MBA में कौन – कौन से कोर्स होते है

MBA में कुछ कोर्स परमानेंट होते हैं जो हम आपको पॉइंट के माध्यम से बताएंगे ।

  • Marketing :- प्रोडक्ट को कैसे बेचा जाता है
  • Finance :- पैसों का हिसाब किताब करना और सही तरीके से संभालना
  • HR ( Human Resource ) :- किसी कंपनी के कर्मचारियों का हिसाब किताब रखना
  • Information technology (IT) :- तकनीक के जरिए जानकारी संभालकर रखना
  • Entrepreneurship :- खुद का बिजनेस कैसे स्टार्ट करे
  • Health care Management :- हॉस्पिटल के काम को मैनेज करना

ऐसे ही कोर्सेस होते है आपको कॉलेज के हिसाब से ज्यादा भी देखने को मिलेगा।

MBA कोर्स 2 साल का होता है पहले साल ‘First year आपको इन सभी कोर्स के  बेसिक नॉलेज दी जाएगी। उसके बाद दूसरे साल ‘Second year आप इनमें से कोई एक कोर्स चुनते है marketing , Finance, HR इत्यादि। जो दूसरे साल सिर्फ उसी कोर्स के बारे में प्रोफेशनल के साथ पढ़ाया जाएगा। उसके बाद आपको MBA course  की डिग्री प्राप्त हो जाएगी।

Also like:- GK 50 Question with answer in Hindi सामान्य ज्ञान

MBA course करने के फायदे

इस कोर्स को करने के लाभ पर्याप्त है

MBA डिग्री होने से किसी कंपनी में जॉब मिलना हाई चांस हो जाता है सैलरी भी अच्छी खासी मिलती है

सरकारी नौकरी में भी इस कोर्स की डिमांड रहती है

खुद के बिजनेस को स्टार्ट और बढ़ाने के लिए यह कोर्स बेस्ट है

कॉलेज में पढ़ते समय बहुत सी कंपनी स्टूडेंट को हायर भी करती है

MBA course Admission  Marks:

12वी पास :- कोई मुख्य रूप से मार्क्स होना जरूरी नहीं है हर कॉलेज के हिसाब से अलग-अलग मार्क्स की रिक्वायरमेंट मांगी जाती है अर्थात् 12वीं पास होना जरूरी रहता है

ग्रेजुएशन :- MBA course में एडमिशन लेने के लिए कम से कम 50% मास्क होना जरूरी है

SC ‘ ST ‘ OBC वाले स्टूडेंट के लिए 45%

कई कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना जरूरी है जिसके मार्क्स के हिसाब से आपको एडमिशन दिया जाएगा जैसे:- CAT” CMAT”  XAT 

MBA course किन Student को करना चाहिए

MBA कोर्स उन स्टूडेंट को करना चाहिए जिनको लगता है मैं बिजनेस में अच्छा कर सकता हूं चाहे वह अपना बिजनेस हो या किसी दूसरे का बिजनेस। या मैं मार्केटिंग अच्छी कर सकता हूं प्रोडक्ट अच्छी तरीके से भेज सकता हूं जो भी MBA में कोर्सेस हैं इन कोर्सेस से रिलेटेड अगर आपको लगता है मैं इन फील्ड में फ्यूचर बना सकता हु। तो आपके लिए ठीक है

एमबीए कोर्स मात्र 2 साल का होता है जो आपको इतने ही समय में काफी कुछ सिखा देता है

निष्कर्ष:

इस आर्टिकल में हमने जाना MBA कोर्स के बारे में एमबीए कोर्स क्या होता है एमबीए कोर्स कौन कर सकता है एमबीए कोर्स करने के फायदे। कुछ point के माध्यम से आसान भाषा में जाना।

विद्यार्थी कोई भी कोर्स करने की अगर आप सोच रहे हो। तो उसे कोर्स के बारे में अच्छी तरीके से जान लो। अगर आपको लगता है यह है कोर्स मेरे लिए बेस्ट है तो ठीक है क्योंकि समय बहुत कीमती है [ धन्यवाद ]

University Grants commission

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *