Travel

तमिलनाडु राज्य में लोग सबसे ज्यादा कौन से शहर घूमने जाते। बेहतरीन 7 खूबसूरत पर्यटक स्थल Visit the Best Tourist Places in Tamil Nadu

तमिलनाडु भारत का 10वां बड़ा राज्य है तमिलनाडु में खानपान, बोलचाल, कल्चर वहां के लोग यही सब इस राज्य को अलग पहचान देते है तमिलनाडु में कई साल पुरानी ऐतिहासिक और प्राचीन चीजें हैं जैसे:- मंदिर, पुराने किले, गुफाएं। तमिलनाडु का सबसे बड़ा त्योहार पोंगल होता है जो खेती और सूर्य भगवान के सम्मान में बनाया जाता है

अगर आप भी घूमने की शौकीन है तो आपको तमिलनाडु में एक बार जरूर जाना चाहिए। वहां की हरियाली खूबसूरत पहाड़, हिल स्टेशन मंदिर ठंडी जगह। अद्भुत परिदृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। जब आप वहां जाओगे तो आपको आने का मन नहीं करेगा।

इस आर्टिकल में जानेंगे। Tamilnadu राज्य के सात पर्यटन स्थान !

1. मदुरई

मदुरई अपने प्राचीन मंदिर और ऐतिहासिक महल में प्रसिद्ध है यहां के मंदिर और महल काफी सदियों पुराने हैं

  1. मीनाक्षी अम्मन मंदिर :- मदुरै शहर का सबसे लोकप्रिय मंदिर है। इस मंदिर में मीनाक्षी माता और सुंदरेश्वर जी की मूर्ति है जो भगवान ( शिव और पार्वती ) के रूप में है विराजमान
  2. तिरुमलाई नायक महल :- इस महल को सन् 1636 में बनवाया गया था। राजा तिरुमलाई के कहने पर। यह महल पहले काफी बड़ा था अब इसका कुछ हिस्सा लगभग 5 एकड़ में फैला हुआ है जो इतिहास को याद दिलाता है  इस महल की एंट्री फीस मात्र ₹10 है सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे
  3. मेगामलाई :- खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र। आप ट्रेवल कर सकते हो किसी वाहन के साथ चारों तरफ आपको चाय और कॉफी के हरे – भरे बागान दिखेंगे। बिल्कुल शांत जगह कभी – कभी जानवर भी दिखाते हैं

2. ऊटी

तमिलनाडु

ऊटी तमिलनाडु का बेस्ट पर्यटक स्थल है जहां पर आपको हरी भरी जगह ठंडा मौसम झील देखने को मिलेगा।

  1. ऊटी झील :- एक खूबसूरत झील है जहां पर आपको हरे भरे पेड़ हरे भरे जंगल देखने को मिलेंगे। आप समुद्र झील में नाव चला सकते हो।
  2. रोज गार्डन :- यह गार्डन पहाड़ के ऊपर है इस गार्डन में हजारों फुल और कई तरह के पेड़ है गुलाब फूल के कई सारे किस्म देखने को मिलेंगे। अलग-अलग आकार और कलर
  3. नीलगिरी माउंटेन रेलवे :- यह एक टॉय ट्रेन होती है जो धीरे-धीरे चलती है पहाड़ों सुरंगों और पुलों से होकर निकलती है मेट्टूपालयम से ऊटी तक जाती है और बेस्ट व्यू इन्हीं के बीच में मिलता है।    इस ट्रेन की बुकिंग दो-तीन महीने पहले करनी पड़ती है

3. कोडईकनाल

कोडईकनाल एक खूबसूरत पहाड़ी ठंडी जगह है बरसात या ठंड के मौसम में जाना। यहां पर ठीक होता है क्योंकि उस समय हरियाली और ज्यादा दिखती है सर्दी के मौसम में घूमने में और मजा आता है

  1. कोकर्स वॉक :- पहाड़ की चोटियों पर बना यह रास्ता ऊपर से अनोखा नजारा दिखाता है।
  2. पिलर रॉक्स :- तीन बड़े अदभुत पत्थर वहां की शान है जिनको लोग देखने के लिए काफी दूर से आते हैं हरे – भरे जगह में खड़े तीन पत्थर अनोखा व्यू देते हैं
  3. सिल्वर कैस्केड फॉल्स :- 50 फीट ऊंचे पहाड़ से गिरता हुआ पानी सिल्वर जैसे दिखता है जो अनोखा दृश्य दिखाता है
  4. गुना केव्स :- डरावनी रहस्यमंद गुफाएं। बड़े-बड़े पेड़।

4. महाबलीपुरम

चेन्नई से 55 – 60  किलोमीटर दूर पत्थर के प्राचीन मूर्तियां और मंदिर 1400 साल पुराने है

  1. शोर मंदिर :- हिन्दू धर्म का बना यह मंदिर समुद्र के किनारे है जिसमें भगवान शिव और भगवान विष्णु की मूर्ति है।
  2. पंच रथ :- पांच अलग-अलग तरह के रथ (मंदिर) पत्थर से बने हैं जो पहाड़ के एक बड़े हिस्से को काटकर बनाया गया है
  3. महिषासुरमर्दिनी गुफा मंदिर :-  एक बड़ी गुफा जिसके अंदर कई सारी प्राचीन मूर्तियां बनी है जिसमें भगवान विष्णु शेषनाग पर विश्राम करते हुए बने है  माता देवी दुर्गा को महिषासुर का वध करते हुए चित्र के प्रति दर्शाया गया है
  4. कृष्ण बटन बॉल :- एक बड़ा पत्थर जो पहाड़ के ढलान के ऊपर टिका हुआ है बिना किसी सहारे के

5. चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है जहां पर टूरिस्ट सबसे ज्यादा घूमने जाते है

  1. मरीना बीच :- भारत का सबसे लंबा समुद्री बीच है जहां पर लोग सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं जो 12 से 13 किलोमीटर में फैला हुआ है
  2. गवर्नमेंट म्यूजियम :- भारत का दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम है इस म्यूजियम में कई वर्षों पुरानी वस्तुएं है 1000 साल पुरानी बनी हुई मूर्तियां है,  अनोखी पेंटिंग है
  3. अरिग्नर अन्ना जूलॉजिकल पार्क :- चेन्नई का बड़ा चिड़ियाघर जहां पर हजारों जानवर है बच्चों के लिए बेस्ट

6. रामेश्वरम

यह जगह धार्मिक और समुद्री है कई सदियों पुराने इतिहास याद दिलाता है

  1. रामनाथस्वामी मंदिर :- इस मंदिर में भगवान शिव जी विराजमान है कहा जाता है दुनिया के सबसे लंबे (मंदिर) गलियारे हैं अर्थात इस मंदिर में 22 कुएँ हैं जिसका पानी का स्वाद अलग-अलग है
  2. अग्नि तीर्थ :- (हिंदू धर्म)  समुद्र के किनारे धार्मिक पवित्र स्नान स्थल है लोग नहाने के बाद पूजा करते हैं यह रामनाथस्वामी मंदिर के पास है
  3. धनुषकोड़ी :- रामेश्वरम शहर से 19- 20 किलोमीटर दूर है धनुषकोडी जो भारत का आखिरी छोर भी कहा जाता है  भगवान राम जी ने यहीं से श्रीलंका जाने के लिए रास्ता बनवाया था। धनुषकोडी जो पानी के बिल्कुल बीचो-बीच है वहां पहुंचने के बाद आपको अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। ऐसा लगेगा कि आप समुद्र के बिल्कुल बीचो-बीच खड़े हो। चारों तरफ पानी ही पानी।
  4. पंबन ब्रिज :- अंग्रेज सरकार का बनाया गया हुआ यह ब्रिज रामेश्वरम को जोड़ता है जो 2 – 3 किलोमीटर में फैला है इसमें दो ब्रिज है एक ब्रिज पर ट्रेन चलती है और एक ब्रिज पर गाड़िया। इस ब्रिज की खास बात यह है जब कोई समुद्री जहाज आता है तो यह ब्रिज 17 मीटर ऊपर उठ जाता है

यह भी पढ़े :- passport और Visa कैसे अप्लाई करें

7. कोयंबतूर

धार्मिक नेचर और हिल स्टेशन के पास शानदार शहर।

  1. आदियोगी शिव प्रतिमा :- भगवान शिव जी की अनोखी मूर्ति। जो उनके छाती से ऊपर बनी है 112 फीट ऊंची
  2. मरुधमलाई मुरुगन मंदिर :- पहाड़ों पर बना हुआ मंदिर जहां पर कई सारे लोग पूजा करने जाते है यह मंदिर काफी ऊपर पहाड़ों पर बना हुआ है
  3. वालपराई :- एक खूबसूरत हिल स्टेशन है कम भीड़ वाला। जहां पर आपको चारों तरफ चाय की खेती और जंगल देखने को मिलेगा। कभी-कभी तो जानवर भी दिखते है। यहां पर जाने का बेस्ट समय मानसून या ठंड के समय होता है

निष्कर्ष:- हमने आपको सात आकर्षण टूरिस्ट शहर बताए हैं जो तमिलनाडु राज्य में स्थित है आप इन सातों जगह पर आसानी से जा सकते हो।

भारत की यात्रा अब आसान – MakeMyTrip से हर जगह पहुँचें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *