Passport और Visa कैसे Apply करे Best information 11 देश जिसमें बिना वीजा के जा सकते है” Easy जानकारी
हम आपको बताएंगे कितनी उम्र में पासपोर्ट aplly कर सकते हैं पासपोर्ट की कितने साल की वैलिडिटी रहती है passport और visa कैसे मिलता है क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं और कितना खर्चा आता है।
Passport और visa क्या होता है!
Passport:- किसी भी देश में जाने के लिए पासपोर्ट की रिक्वायरमेंट जरूर रहती है पासपोर्ट एक पहचान पत्र ( Goverment ID ) होती है जो सरकार लोगो को प्रोवाइड करता है पासपोर्ट के बिना आप किसी भी देश में नहीं जा सकते।
भूटान,नेपाल Flight से जाने के लिए पासपोर्ट होना अनिवार्य है
Visa:- वो देश देता है जिस देश में आपको entery चाहिए। वीजा कई श्रेणी के होते है जैसे – Work वीजा” student वीजा” Business वीजा” Tourist वीजा” आदि।
Passport और visa पर क्या – क्या लिखा होता है
P:- पासपोर्ट पर आपकी सारी डिटेल लिखी होती जैसे: आपकी फोटो आपका नाम जन्मतिथि address किस country के रहने वाले हो पासपोर्ट ID नंबर। (Expiry date)
पासपोर्ट में खाली पेज भी होते हैं जब आप किसी दूसरे देश में जाते हो उन खाली पेज पर visa और मोहर लगता है।
V:- वीजा पर भी आपकी सभी डिटेल लिखी होती है आपका नाम किस देश के नागरिक हो। Expiry date कब तक उस देश में रुक सकते हो। वीजा कैटेगरी” वीजा नंबर
किन लोगों को passport मिलता है
हर इंसान को पासपोर्ट मिल जाता है पासपोर्ट के लिए कोई Age लिमिट नहीं होती बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी को मिल जाता है बस डॉक्यूमेंट सही होनी चाहिए।
किन लोगों को नहीं मिलता। उन लोगों को पासपोर्ट नहीं मिल सकता जिनके डॉक्यूमेंट सही नहीं है या जिनके ऊपर कोर्ट में केस चल रहा हो इन सबको पासपोर्ट नहीं मिलता।
Expiry date कब तक की होती है
Expiry:- पासपोर्ट की वैधता नागरिक के Age पर निर्भर करती है 18 साल से कम नाबालिक के लिए पासपोर्ट पर 5 साल की वैधता होती है, जोकि 18 साल से ज्यादा Age वालों के लिए 10 साल की वैधता होती है।
भारत में Passport कैसे अपलाई करे
भारत में passport online अपलाई करने के लिए। आपको सरकारी वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाए। नया अकाउंट बनाए।
Aplly For Fresh passport / Re issue passport चुने’ फॉर्म को ऑनलाइन भरे। सारी जानकारी ठीक से भरे
Passport fees– सामान्य पासपोर्ट 36 पेज 1500 रुपए। तत्काल पासपोर्ट 3500 रुपए।
Payment होने के बाद PSK/POPSK ऑफिस चुने तारीख और समय Appointment बुक करें appointment slip download करले
जिस भी डेट को अपॉइंटमेंट बुक करी है उस डेट और टाइम पर (PSK/POPSK) के ऑफिस जाए। Appointment slip में जोभी डॉक्यूमेंट लिखे होंगे वो जरूर रखले। जैसे आधार कार्ड” पैन कार्ड” एड्रेस प्रूफ” 10th की मार्कशीट” Appointment slip सारे डॉक्यूमेंट ओरिजिनल होने चाहिए । Office में आपका बायोमेट्रिक होगा जिसमें आपकी फोटो ली जाएगी फिंगरप्रिंट” सिग्नेचर लिए जाएंगे।
बायोमेट्रिक होने के बाद 3 – 7 दिन के बीच में पुलिस वेरीफिकेशन होगा इसमें पुलिस आपके घर पर आएगी या आपको थाने में बुलाएगी। पुलिस वेरिफिकेशन में आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे जिसका जवाब आपको सही देना है नहीं तो पासपोर्ट रिजेक्ट हो सकता है।
वेरिफिकेशन ठीक से हुआ डॉक्यूमेंट सब ठीक रहेंगे तो 7 – 15 दिन में आपका passport बनकर आ जाएगा।
नाबालिक बच्चों के पासपोर्ट कैसे बनते है
18 से कब उम्र वाले बच्चे का पासपोर्ट कैसे अप्लाई करें जिस भी बच्चे का पासपोर्ट बनवाना है उसका “जन्म प्रमाण पत्र” माता-पिता के पासपोर्ट अगर है तो “माता-पिता के आधार कार्ड” बच्चे का आधार कार्ड ये सब डॉक्यूमेंट लगते है।
अगर 2-3 महीने का नाबालिक बच्चा है किसी देश में ले जाने के लिए passport और Visa होना अवश्य हैं
भारत में Visa कैसे Apply करे!
पासपोर्ट होने के बाद वीजा अप्लाई कर सकते है
आप पहले तय करें कौन सा वीजा चाहिए Tourist; Business; work; Student आदि!
हर देश के वीजा प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तरीके होते हैं कई country के वीजा आपको ऑनलाइन मिल जाते हैं कुछ country के वीजा के लिए आपको (बायोमेट्रिक) देनी पड़ती है इसके अलावा कुछ country वीजा के लिए (बायोमेट्रिक) और (इंटरव्यू) दोनों देने पड़ते हैं
जिस भी कंट्री का वीजा चाहिए। उस कंट्री के Official वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं
Visa अप्लाई करने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
हर देश के वीजा अप्लाई करने के लिए अलग-अलग डॉक्यूमेंट मांगे जा सकते हैं लेकिन कुछ मुख्य डॉक्यूमेंट होने जरूरी है पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, फोटो, विजा फॉर्म जो वेबसाइट से डाउनलोड करना है
उस देश की official वेबसाइट पर जा कर डॉक्यूमेंट की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
Embassy
Government Office होता है जो visa को Approval देता है
Embassy visa interview
ये वो country होती है जो लोगों को visa देने में थोड़ा strong रहती है जैसे:- America, china, Russia
इन country के visa को प्राप्त करने के लिए। Face to Face interview देना पड़ता है आपको पहले वेबसाइट के जरिए अपॉइंटमेंट बुक करनी पड़ेगी उसके बाद OFC ऑफिस जाके बायोमेट्रिक देना होगा। फिर Embassy में interview देना पड़ेगा।
E-Visa
कुछ country में E-Visa उपलब्ध होते है
ये वीजा Online प्राप्त हो जाता है Apply करने के बाद 3-7 दिन में Email पर PDF के रूप में मिल जाता है इसके लिए कोई (बायोमेट्रिक) (इंटरव्यू) देने की जरूरत नहीं होती।
Payment आपको ऑनलाइन ही करनी पड़ती है
यह कुछ E-visa प्रोवाइड कराने वाले देश Thailand, Singapore, Malaysia, Srilanka इत्यादि!
VFS
यह सब प्राइवेट कंपनी होती है जो आपका बायोमेट्रिक लेकर सीधा Embassy ऑफिस भेजती है। इसमें इंटरव्यू देने की जरूरत नहीं पड़ती। विजा approval होने के बाद यही कंपनी आपको वीजा प्रोवाइड कर देती है
Australia, New Zealand, Canada, UK, Germany,
भारत के passport से किस – किस देश में जा सकते हो! No Visa
कई देशों ने बिना visa अनुमति दे रखी है सिर्फ आपके पास पासपोर्ट होना चाहिए। आप इन देशों में ट्रेवल कर सकते हो। No visa 1.(Thailand) 2.(Senegal) 3.(Rwanda) 4.(St. Vincent and the Grenadines) 5.(Philippines) 6.(Trinidad and Tobago 7.(Vanuatu) 8.(Nepal) 9.(Bhutan) 10.(Malaysia) 11.(Haiti) इत्यादि।
इन देशों के रूल अलग-अलग होते हैं कुछ देश आपको बिना वीजा के 30 दिन रुकने की अनुमति देते हैं और कुछ देश आपको दो-तीन महीने रुकने की अनुमति देते हैं इसलिए इनकी जांच पड़ताल करके ही इन देशों में बिना वीजा के जाएं।
निष्कर्ष:- हमने जो जानकारी दी है याद रखता समय के साथ – साथ बदलती रहती है

