Food

साउथ इंडियन जैसी Tasty इडली और सांभर कैसे बनाएं best इडली रेसिपी”। Easy guide”

साउथ इंडियन में पसंद करी जाने वाली इडली काफी लोगों की फेवरेट डिश होती है इडली एक हल्का भोजन  है जो आप ब्रेक फास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय खा सकते है इडली के साथ खाने के लिए मुख्य रूप से सांभर और चटनी होती है। आज बनाना सीखेंगे स्वादिष्ट इडली ” सांभर और चटनी…. इडली रेसिपी!

इडली बनाने वाले बर्तन को मार्केट से आसानी से खरीद सकते हैं

इडली रेसिपी

इडली बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

  • तीन कप चावल
  • एक कप उरद दाल
  • मेथी के दाने
  • पोहा ऑप्शन

आपको क्या करना है एक बर्तन में तीन कप चावल लेना है  उनको अच्छी तरीके से धोले। अब उसमें पानी डालकर 6 – 7 घंटे भिगोकर रख दे। उसमें एक चम्मच मेथी के दाने भी डाल सकते हो उसी भिगोए हुए चावल में इडली को मुलायम बनाने के लिए आप उसमें तीन – चार चम्मच पोहा डाल सकते हो।

अब एक कप उरद दाल इसको भी अच्छी तरीके से धोले। और 6 – 7 घंटे भिगोकर रख दे।

ध्यान अगर आप इडली को बढ़ाना चाहते है। छे कप चावल और दो कप उरद दाल। ऐसे मिक्स करे। मतलब चावल तीन कप और उरद दाल एक कप

छे – सात घंटे भिगोने के बाद मिक्सर मशीन में पीस लेना है चावल को अलग पीसना है और उरद की दाल को अगल क्योंकि दोनों को एक साथ पीसने से अच्छी तरीके से चावल और उरद दाल नहीं पीस पाते। इसलिए दोनों को अलग ही पीसे।

दोनों को अच्छी तरीके से पीस लेना है बिल्कुल दही जैसा ” पीसे हुए चावल और उरद की दाल को एक बर्तन में मिक्स कर ले। अब 9 – 10 घंटे रख दे। इडली रेसिपी…

जब समय पूरा हो जाएगा। उसको अच्छी तरह से मिक्स करके एक चम्मच नमक डाल लेना है अपने स्वाद अनुसार” अब इडली पकाने के लिए तैयार है

इडली बनाने वाली ट्रे पर हल्का सा तेल रफ कर लेना है जिससे इडली चिपके गी नहीं।

10 से 15 मिनट धीमी गैस पर स्टीम करना है इडली तैयार हो जाएगी। ….. इडली रेसिपी…..

सांभर कैसे बनाए

सांभर एक सब्जी होती है जो इटली के साथ खाई जाती है हम आपको बताएंगे स्वादिष्ट सांभर कैसे बनाएं

एक कप अरहर दाल धो कर रख दे। बिना पानी

सांभर बनाने के लिए सब्जियां

  • गाजर 1/4
  • प्याज 2
  • कढ़ी पत्ता
  • बैगन 1 स्मॉल
  • टमाटर 1-2
  • सहजन की फली 1-2

हमने जो आपको सब्जियां बताई है। आप अपने अनुसार ऐड कम ज्यादा या बढ़ा सकते हैं

सब्जियों को काट लेना है

प्रेशर कुकर में दो-तीन चम्मच तेल डालकर धीमी गैस पर रखदे। तेल गर्म हो जाने के बाद उसमें एक दो हरी मिर्च डाल दे। उसी  समय कटी हुई सब्जियां भी डाल देनी है सिर्फ टमाटर और कड़ी पत्ता को छोड़कर

तीन से चार मिनट सब्जी को भून लेना है फिर धुली हुई दाल को उसमें मिक्स करना है तीन मीडियम ग्लास पानी डालकर  एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच नमक मिलाकर। कटे हुए टमाटर को भी डाल देना है। अब कुकर का ढक्कन लगाकर धीमी गैस पर रख दे।

तीन सिटी आने के बाद गैस बंद कर देना है थोड़ी देर बाद कुकर का ढक्कन खोलें। सब्जी और दाल पक गई है। उसमें दो ग्लास गुनगुना पानी डालना है फिर से धीमी गैस पर रख देना है दो चम्मच सांभर मसाला डालकर। कुकर का ढक्कन हटा होना चाहिए। 10 से 15 मिनट पकने दे।

सब्जी में तड़का लगाना है जब तक सांभर पकेगा। आपको तड़के को तैयार कर लेना है

जिस भी बर्तन में आप तड़का लगाते हो। दो चम्मच तेल ‘ गरम हो जाने के बाद एक चम्मच राई बीज ” कड़ी पत्ता ” थोड़ा सा हींग डालकर पकने दे। पक जाने के बाद गैस बंद कर दे। थोड़ा सा ठंडा हो जाने के बाद उसमें 1 से 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालना है अपने स्वाद अनुसार

तड़के को सब्जी में डाल देना। 10 से 15 मिनट सब्जी पकने के बाद गैस बंद कर दे। सांभर तैयार है

यह भी पढ़े:–  घर पर बनाए स्वादिष्ठ गुड की गुजिया….   इडली रेसिपी

नारियल चटनी रेसिपी

इटली के साथ खाने वाली ‘नारियल चटनी’ को बनाने के लिए आपको इन चीजों को चाहिए।

  • सूखा नारियल ( 1 )
  • हरि मिर्च 2
  • अदरक ( थोड़ा सा )
  • भूने हुए चने की दाल ( 2 ” 3 चम्मच )
  • नमक ( 1 चम्मच” स्वाद अनुसार )

इन सब को लेने के बाद मिक्सर मशीन में थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरीके से पीस लेना है

अब चटनी में तड़का लगाना तड़का लगाने वाले बर्तन में एक चम्मच तेल डालें तेल गर्म हो जाने के बाद एक चम्मच राई बीज और दो चम्मच उरद दाल। दो लाल मिर्च थोड़ा सा कड़ी पत्ता डालकर। अच्छी तरीके से पका ले। दाल का कलर लाल हो जाने के बाद गैस को बंद कर दें। अब तड़के को सीधा चटनी के ऊपर डाल दें और आपकी नारियल चटनी तैयार है

इडली रेसिपी” तैयार है

इडली रेसिपी

Description :- Image source: pixabay| AI – enhanced using chatgpt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *