दुनिया भर में महंगी खरीदी जाने वाली टॉप 10 पेंटिंग” Top 10 Most Expensive Paintings in the World
पेंटिंग एक ऐसी चीज है जिसके अंदर कई रहस्य छुपे होते हैं। टॉप 10 पेंटिंग… आज हम जानेंगे दुनिया भर में सबसे ज्यादा महंगी बिकी जाने वाली पेंटिंग
टॉप 10 पेंटिंग
Salvator Mundi :- इस पेंटिंग को 1500 दशक के आसपास पेंट किया गया था इस पेंटिंग के चित्रकार लिओनार्दो दा विंची थे

सबसे पहले यह पेंटिंग सन् 1958 में बिकी थी जो सिर्फ 4 से 5 हजार में बेची गई।
कई साल बीतने के बाद कुछ पेंटर्स ने कहा। इस पेंटिंग के चित्रकार लिओनार्दो दा विंची है
फिर कुछ एक्सपर्ट ने सन् 2005 में इन पेंटिंग को मात्र 8 से 9 लाख में खरीदा यह देखने के लिए क्या सही में यह पेंटिंग लिओनार्दो दा विंची ने पेंट किया है
कुछ पेंटिंग एक्सपर्ट ने 6 साल इस पेंटिंग के ऊपर जांच की अर्थात उसके बाद 2011 में इस पेंटिंग के चित्रकार लिओनार्दो दा विंची बताया गया।
सन् 2013 के आसपास इस पेंटिंग के दाम को बढ़ाकर प्राइवेट में बेचा गया
उसके बाद 2017 लंदन में इस पेंटिंग का ऑक्शन हुआ। जिसमें इस पेंटिंग को 3700 करोड़ में बेच दिया गया। जो आज दुनिया की सबसे महंगी बिकी जाने वाली पेंटिंग है
Interchange painting
Interchange :- यह पेंटिंग दुनिया की दूसरी सबसे महंगी बिकी जाने वाली पेंटिंग है जिसके चित्रकार विलेम डी कूनिंग है
इस पेंटिंग को सबसे पहले सन् 1955 में 3.7 लाख में बेचा गया था। उसके बाद जापान के एक व्यक्ति ने इस पेंटिंग को 170 करोड़ में खरीदा।
सिर्फ 26 साल बाद सन् 2015 में इन पेंटिंग को अमेरिका में रहने वाले केनेथ ग्रिफिन ने 2500 करोड़ में खरीदा।
The Card players painting
द कार्ड प्लेयर्स इस पेंटिंग के चित्रकार पॉल सेजे़न है सन् 1894 के आसपास बनाई गई
इस पेंटिंग में दो व्यक्ति ताश खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं उसमें से एक व्यक्ति के मुंह में सिगार है दोनों व्यक्ति बड़े ध्यान से खेल का आनंद उठा रहे हैं
इस पेंटिंग का खरीदे जाने का कोई पुराना ठोस सबूत नहीं है सन् 2011 में इस पेंटिंग को बेचा गया। प्राइवेट कलेक्शन में जिसकी कीमत 2000 करोड़ रुपए थी। तब से यह पेंटिंग फेमस हो गई।
Nafea faa Ipoipo painting
“नाफेआ फा इपोइपो” इस पेंटिंग को सन् 1892 में बनाए गया। जिसके कलाकार पॉल गौगुइन थे।
सन् 2015 में स्विट्जरलैंड देश में इन पेंटिंग को बेचा गया। यह पेंटिंग प्राइवेट कलेक्शन के माध्यम से बिकी जिसकी कीमत 1700 करोड रुपए थी। कतर देश के रहने वाले एक व्यक्ति ने इस पेंटिंग को खरीदा था।
इस पेंटिंग में दो लड़कियों का चित्र बना हुआ है जो बगीचे पहाड़ के सुंदर दृश्य में बैठी हुई है
एक लड़की के कान में सफेद फूल लगा हुआ है और दूसरी लड़की बिल्कुल उसके पीछे बैठी हुई है जो शायद उससे कुछ पूछ रही है
Number 17A
नंबर 17A :- इस पेंटिंग को 1948 में अद्भुत बनाया गया। जिसके चित्रकार जैक्सन पोलक है
यह पेंटिंग एक फाइबरबोर्ड पर बनाई गई है जिसका साइज 44 इंच बाई 34.1 इंच है
यह पेंटिंग गैर आकृतिक पेंटिंग है इस पेंटिंग में कलर को गिरा कर कलर के छिटे मारकर बनाया गया है
सन् 2015 इस पेंटिंग को केनेथ ग्रिफिन ने ही खरीदा जिनके पास इंटरचेंज वाली पेंटिंग है … टॉप 10 पेंटिंग
Shot Sage Blue Marilyn
शॉट सेज ब्लू मार्लेन:- पेंटिंग के चित्रकार ऐडी वारहोल है सन् 1964 में इस पेंटिंग को बनाया था
इस पेंटिंग में एक लड़की का चेहरा है जो हॉलीवुड की एक्ट्रेस थी। जिनका नाम मर्लिन मुनरो है
ऐडी वारहोल ने इस एक्ट्रेस की सेम दिखने वाली 5 पेंटिंग बनाई थी। सिर्फ कलर चेंज था। इन 5 पेंटिंग में से एक पेंटिंग सबसे महंगी बिकी थी।
सन् 2022 में न्यूयॉर्क सिटी क्रिस्टीज में इस पेंटिंग का ऑक्शन हुआ जिसमें यह पेंटिंग 1600 करोड़ में बिकी
No.6 ( Violet,Green and red
No.6 (वायलेट ग्रीन एंड रेड) यह पेंटिंग गैर आकृतिक पेंटिंग है इस पेंटिंग में सिर्फ 3 कलर है लाल” बैंगनी” हरा“
कैनवस बोर्ड पर बनी इस पेंटिंग के चित्रकार मार्क रोथको है जिन्होंने सन् 1951 में इस पेंटिंग को पेंट किया था।
कैनवस बोर्ड पर पूरा लाल रंग किया है जिसके ऊपर बैंगनी और थोड़ा सा हरा कलर कर रखा है बस यह पेंटिंग कंप्लीट है
इस पेंटिंग को 2014 में 1500 करोड़ में बेचा गया। उसके बाद सन् 2024 में इस पेंटिंग को 1600 करोड़ में केनेथ ग्रिफिन ने खरीदा।
Les Femmes d Alger ( Version O )
लेस फेम्स द’ अल्जेर 1955 में बनी इस पेंटिंग के चित्रकार पाब्लो पिकासो थे
चित्रकार ने 6 – 7 पेंटिंग की सीरीज बनाई थी। इस सभी पेंटिंग को वर्जन के नाम से भी जाना जाता था। जिसमें से वर्जन ओ सबसे महंगी बिकी थी।
वर्जन ओ पेंटिंग 1997 में प्राइवेट कलेक्शन के माध्यम से 260 करोड़ में बेची गई।
सन् 2015 में न्यूयॉर्क सिटी क्रिस्टीज में इस पेंटिंग का ऑक्शन हुआ जिसमें यह पेंटिंग 1500 करोड़ में बिकी
कतर देश के एक व्यक्ति हमद बिन जसीम बिन जाबेर अल थानी ने इस पेंटिंग को खरीदा।
Water Serpents II
“वॉटर सर्पेंट्स II” इस पेंटिंग में चार लड़कियां है दो आगे की ओर दो पीछे जो विश्राम करती हुई दिखाई दे रही है
पेंटिंग के चित्रकार गुस्ताव क्लिमट है जिन्होंने सन् 1907 में इस पेंटिंग को बनाया था
यह पेंटिंग 2013 में 1500 करोड़ में बिकी थी लेकिन 2015 जब इस पेंटिंग का ऑक्शन हुआ तब यह पेंटिंग 1400 करोड़ में बिकी।
यह भी पढ़े:- नाटक का इतिहास, रचना, फायदे और महत्व
Nu Couche
न्यू कूचे इस पेंटिंग में एक लड़की को बनाया गया है जो लेटी हुई है चित्रकार अमेदेओ मोदीग्लियानी है 1917 में पेंटिंग करी थी।
यह पेंटिंग क्रिस्टीज में ऑक्शन हुई जिसको 1400 करोड़ liu Yiqian ने खरीदा।
निष्कर्ष :- विश्व की टॉप 10 पेंटिंग जो सबसे ज्यादा पैसों में खरीदी गई।
क्रिस्टीज क्या है :- यह एक कंपनी है “ऑक्शन हाउस” इस कंपनी का मुख्यालय अमेरिका न्यूयॉर्क सिटी में है जो कई देशों में फैली है पुरानी चीजों का ऑक्शन करती है
दुनिया की टॉप 10 पेंटिंग उच्च कीमत वाली में से 3 पेंटिंग केनेथ सी ग्रिफिन के पास है
