Health

बाल झड़ने के मुख्य कारण क्या होते है how does hair fall” Easy guide in हिंदी

कई लोगों की समस्या होती है बाल झड़ना। हो भी क्यों ना क्योंकि सर पर पूरे बाल होने से,  बाल हमारी सुंदरता को दर्शाता है और कॉन्फिडेंस को बढ़ाता है बाल झड़ने के मुख्य कारण

बाल झड़ना एक आम समस्या होती है लेकिन जरूरत से ज्यादा बाल झड़ना आम समस्या नहीं होती।

अनेक लोगों के बाल ऐसे झड़ते हैं अगर किसी व्यक्ति के सर के एक जगह से बाल झड़ जाए। और वह व्यक्ति उन बालों को दुबारा लाने की सोचे। वो व्यक्ति मार्केट से एक से एक प्रॉडक्ट खरीदता है उनका सही से यूज करता है कई सारी कोशिश करता है लेकिन वो बाल उस जगह दुबारा नहीं आते। इसका मतलब उस जगह के ( हेयर फॉलिकल ) बाल के जड़ खतम हो चुके हैं वहां पर अब बाल नहीं आ सकते।

बाल झड़ने के मुख्य कारण कई सारे होते है जैसे :- ( तनाव, प्रोटीन, डैंड्रफ, आनुवंशिक, दवाई )

बाल झड़ने के मुख्य कारण

बीमारी ( Disease ) बाल झड़ने का प्रमुख कारण बीमारी भी होता है ( थायरॉयड, पीसीओएस, एनीमिया ) जैसी बीमारी

पीसीओएस (PCOS) बीमारी सिर्फ महिलाओं को होती है

दवाई :- कई लोगों के अगर बाल झड़ने लग जाते है तो वह डॉक्टर से बिना पूछे मार्केट से दवाई लेते हैं और उनको खाने लग जाते है लेकिन कई सारी दवाई नकली होती हैं। जिनको खाने से शरीर में इंफेक्शन हो जाता है यानी की बाल रुकने की जगह और झड़ने लग जाते हैं जब भी कोई दवाई खरीदो डॉक्टर से पूछ कर खरीदो।

तनाव :- अधिक तनाव लेने से बाल पतले और कमजोर हो जाते हैं जिसकी वज़ा से बाल टूटने लग जाते हैं

प्रोटीन :- अगर आपके बाल झड़ते हैं। तो शरीर में प्रोटीन की कमी बिल्कुल ना होने दे। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हुई तो बाल पतले और टूटने लग जाएंगे।

डैंड्रफ :- डैंड्रफ अधिक होने से भी बाल झड़ने लग जाते हैं

बालों को टाइट करके बांधना या ज्यादा देर तक टोपी लगाना। यह बालों को कमजोर करते हैं

बाल झड़ने के और भी कई मुख्य कारण होते हैं :- अगर आपके बाल झड़ते हैं तो

बालों को ज्यादा खींचों मत इससे बाल कमजोर हो सकते हैं रोज-रोज शैंपू  लगाने से बाल पतले हो जाते है। अधिक गर्म पानी से नहाने से बच्चों

अगर बाल ज्यादा टूटते हैं तो दिन में दो तीन बार सिर्फ कांगा करो। उससे ज्यादा मत करो, ना ही हाथों से बाल को बार – बार छेड़ो।

यह भी पढ़े:- डैंड्रफ को कम कैसे करे

गलत खानपान ज्यादा जंग फूड खाना। ऑयली खाना या ज्यादा मसाले दार इससे बालों को प्रोटीन सही ढंग से नहीं मिल पाता।

आनुवंशिक (genetic) :- अगर आपके फैमिली में किसी के बाल कम है

स्कैल्प को किसी भी चीज या हाथों से ज्यादा देर तक मत रगड़ो। स्कैल्प की त्वचा काफी नाजुक होती है बाल झड़ने के मुख्य कारण!

बाल झड़ने के और भी कारण होते है

  1. 7 – 8 घंटे की कम नींद लेना।
  2. “कम पानी पीना”
  3. कई लोग क्या करते हैं नहाने के तुरंत बाद गीले बालों में कंघी करते हैं या तौलिए से रगड़ते हैं बालों को इससे क्या होता है बाल काफी नाजुक हो जाते हैं और कंघी करने से बाल खींचते हैं जिससे वह बाल टूटते हैं
  4. हेयर ड्रायर :- कई लोग नहाने के तुरंत बाद बाल को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर मशीन का उपयोग करते हैं इस मशीन की गर्म हवा को सीधा अपने स्कैल्प पर ले जाते है। जिससे बाल की जड़ कमजोर हो जाती है और वह झड़ने लग जाते हैं

हेयर ड्रायर मशीन का यूज कम कर दो। और अगर करना ही है तो सिर्फ बालों के ऊपर करो। सर के स्कैल्प पर नहीं

डॉक्टर से कब मिले।

जब अधिक मात्रा में बाल एकदम से झड़ने लगे। तब डॉक्टर से तुरंत मिले। 

अगर आप बालों के लिए कोई दवा खा रहे हो। तो डॉक्टर से एक बार जरूर पूछ ले ।

हेयर ग्रोथ सिरम :- minimalist

निष्कर्ष:- इस आर्टिकल में हमने आपको बताया । बाल झड़ने के मुख्य कारण आसान शब्दों में [ धन्यवाद ]

बाल झड़ने के मुख्य कारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *