लुई विटॉन
लग्ज़री फैशन इंडस्ट्री में जब भी किसी लग्ज़री ब्रांड की बात होती है तब लुई विटॉन का नाम सबसे पहले लिया जाता है।
लुई विटॉन के महंगे हैंडबैग, लग्जरी प्रोडक्ट्स, लेदर के बेल्ट और रेडी-टू-वियर-फैशन आज एक स्टेटमेंट बन चुका है। यह आज केवल एक फैशन ब्रांड नहीं बल्कि स्टेटस और लग्जरी की पहचान बन चुका है।

इस कंपनी की स्थापना 1854 में लुई विटॉन नाम के एक नौजवान लड़के ने की थी जो शुरुआत में केवल एक साधारण कारीगरी करता था। शुरू में यह व्यक्ति बैग्स और लगेज बनाने का काम करता था और इसे अंदाजा भी नहीं था कि इसके इन्नोवेटिव लगेज आइडिया की वजह से लुई विटॉन लग्जरी ब्रांड की दुनिया में अमर हो जाएगा।
समय के साथ इस लड़के ने इस बिजनेस को एक लग्जरी ब्रांड में बदल दिया। शुरुआत में यह कंपनी केवल लग्जरी ट्रैवल बैग्स और लगेज बनाती थी। लेकिन धीरे धीरे इन्होंने लग्जरी हैंडबैग, लेदर प्रोडक्ट्स, रेडी टू वियर फैशन, जूते, घड़ियां, ज्वेलरी, परफ्यूम, और अन्य लग्जरी प्रोडक्ट्स एवं एक्सेसरीज पर अपना हाथ आजमाया। उन्हें इस काम में भी सफलता ही मिली। यही वजह है कि आज लुई विटॉन दुनिया का सबसे ज्यादा जाना-पहचाना लग्जरी फैशन ब्रांड बन चुका है।
लुई विटॉन का इतिहास
लुई विटॉन कंपनी की नींव खुद लुई विटॉन ने रखी। लुई विटॉन का जन्म 1821 में फ्रांस के एक छोटे से गांव में हुआ। लुईस का परिवार क्राफ्टमैनशिप का काम करता था और यही वजह थी कि लुई को भी बचपन से ही क्राफ्टमैनशिप में दिलचस्पी रही। उन्होंने 14 साल की उम्र में पेरिस जाने का फैसला किया और फ्रांस के अपने छोटे से गांव से पैदल यात्रा शुरू कर दी।

पेरिस पहुंचने में लुई को करीबन 2 साल का समय लगा और इस दौरान वह रास्ते भर अलग जगह पर रुकते और छोटे-मोटे काम करते। पेरिस पहुंचने के बाद लुईस एक प्रसिद्ध बॉक्स-मेकर रोमन मेरेकल के यहां इंटर्नशिप करने लगे।
यहां उन्होंने ट्रंक बनाना सीखा। साथ ही यह भी देखा कि कैसे इस ट्रंक में कीमती सामान सुरक्षित और व्यवस्थित रखा जाता है। यही से लुईस को बेहतरीन ट्रंक बनाने का आइडिया मिला। उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी और क्राफ्टमैनशिप को मिलाकर ग्राहकों की जरूरत के आधार पर ढालने का काम किया और ऐसे ट्रंक बनाए जो हल्के भी थे, मजबूत भी और प्रैक्टिकल भी।
धीरे-धीरे लुई की मेहनत ग्राहकों के बीच पसंद की जाने लगी। खुद फ्रांस की महारानी ने लुई की क्राफ्टमैनशिप की तारीफ की और इसके बाद लुई उनके लिए काम करने लगे। इसी वजह से समय के साथ लुई विटॉन को फ्रांस के हाई प्रोफाइल सोसाइटी में पहचान मिली। पर अब लुईस केवल कारीगर की तरह काम नहीं करना चाहते थे, बल्कि उन्होंने अपनी दुकान शुरू की, 1854 में उन्होंने अपना पहला कमर्शियल स्टोर खोला। शुरुआत में लुईस अपनी इस दुकान में वे केवल ट्रंक और ट्रैवल गुड्स बेचते थे।
लुई के जीवन में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्होंने फ्लैट टॉप्ड ट्रंक (ऊपर से चपटे और सपाट ट्रंक) बनाए। ये ऐसे ट्रंक थे जो खूबसूरत भी दिखते थे और ट्रैवलिंग की समस्या का बेहतरीन हल भी बनते थे। इन ट्रंक में पानी भी नहीं घुसता था और ट्रंक में रखा गया सामान सुरक्षित रहता था। इसलिए फ्रांस में लुई के इस काम को काफी तारीफ मिली।
लुई की क्राफ्टमैनशिप के साथ-साथ इनोवेटिव आइडियाज फ्रांस के लोगों को पसंद आने लगे। धीरे-धीरे लुई ने अपनी मेहनत से फ्रांस में अपनी एक ट्रैवल लगेज ब्रांड लॉन्च कर दी।
लुई विटॉन के काम को अब दुनिया भर में पहचान मिलने लगी थी और इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने 1885 में लंदन के ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर अपना पहला इंटरनेशनल स्टोर खोला। यही से मिला उन्हें इंटरनेशनल एक्सपेंशन। इसके बाद 1888 में लुई ने ‘डेमिनियल कैनवास’ पेश किया, जिसके पैटर्न में ‘ट्रेडमार्क मैसेजिंग’ भी शामिल की गई।
अब तक लुई के बेटे जॉर्ज विटॉन भी लुई के साथ जुड़ चुके थे। पिता और पुत्र दोनों मिलकर इस लग्जरी ब्रांड को आगे बढ़ा रहे थे, जिसमें उन्हें काफी कामयाबी मिली। 1892 में लुई विटॉन के निधन के बाद इसकी पूरी जिम्मेदारी लुई विटॉन के बेटे जॉर्ज ने संभाल ली।
इस दौरान उन्होंने लुई विटॉन का LV मोनोग्राम डिजाइन किया जो इस क्षेत्र में नई क्रांति साबित हुआ। 1896 में मोनोग्राम कैनवास लॉन्च हुआ और इसमें लुई विटॉन के नाम के LV इनिशियल्स के साथ फ्लोरल और मोटिफ इस्तेमाल किए गए। यही डिजाइन आज इंटरनेशनल ब्रांड और ग्लोबल आइडेंटिटी का हिस्सा बन गया।
इस फैशन ब्रांड ने इतनी तरक्की कर ली की 1913 में चैम्प्स एलिसी पर लुई विटॉन बिल्डिंग तैयार की गई। यह बिल्डिंग उस दौरान दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैवल गुड्स स्टोर मानी जाती है।
इसके बाद लुई विटॉन में काफी सारे नए एक्सपेरिमेंट हुए। 1930 और 1932 के दौरान नए ‘कीपल’ और ‘नोई’ बैग के नए डिजाइन पेश हुए।
1970 में लुई विटॉन को तेजी से दुनिया भर में फैलाया गया। 1977 में ‘हेनरी रिकमर’ ने इस कंपनी की कमान संभाली। 1978 में टोक्यो और ओसाका में इसके नए स्टोर खोले गए।
वर्ष 1987 इस लग्जरी ब्रांड के लिए कॉर्पोरेट माइलस्टोन रहा। लुई विटॉन ने मोएट एट चैंडॉ और हेनेसी के साथ बिजनेस मर्जर कर लिया। इसके बाद LV से LVMH बना। यहीं से शुरू हुआ लग्जरी फैशन अपैरल, लग्जरी प्रोडक्ट्स, लग्जरी परफ्यूम, डिजाइनर वॉचेस, डिजाइनर बेल्ट का बिजनेस।
लुई विटॉन कम्पनी की शुरुआत कैसे हुई ?
लुई विटॉन ब्रांड की शुरुआत काफी दिलचस्प रही। लुई विटॉन ब्रांड की नींव रखने वाले लुई विटॉन ने इस बिजनेस को सामान रखने और यात्रा के दौरान काम आने वाले लगेज के रूप में शुरू किया था। लेकिन लगेज के रूप में भी वे ग्राहक को केवल साधारण बैग नहीं देना चाहते थे। बल्कि उनका ध्यान था ट्रेवल की जरूरत के आधार पर ऐसे लगेज डिजाइन करना जो काफी प्रैक्टिकल और इनोवेटिव हों। इसमें फैशन का भी पूरा ध्यान रखा जाए और जो यूजेबल भी हो। इसी के आधार पर लुई विटॉन ने अपने क्राफ्टमैनशिप और इनोवेशन को जोड़कर इनोवेटिव ट्रेवल ट्रंक बनाना शुरू किया।
लुई विटॉन ने चपटे और सपाट ट्रंक तैयार किए, जिन्हें इस्तेमाल करना काफी आसान था। इसके अंदर सामान भी व्यवस्थित रूप से रखा जा सकता था। सबसे खास बात यह फ्लैट टॉप ट्रंक सुंदर और आकर्षक तो थे ही ये जगह भी बचाते थे। इसकी इसी खासियत की वजह से पेरिस के आम लोगों के साथ-साथ पेरिस की रॉयल फैमिली और बड़े रईसदार लोग भी इसे हाथों-हाथ खरीद लेते थे।
लुई विटॉन का कारोबार कैसे चलता है ?
प्रोडक्ट : लुई विटॉन का बिजनेस लग्जरी पोजिशनिंग के आधार पर चलता है। आज इनके रेवेन्यू इकोसिस्टम में कई सारे प्रोडक्ट्स जुड़ चुके हैं। एक समय था जब लुई विटॉन केवल लग्जरी ट्रेवलिंग बैग बनाते थे। लेकिन आज उनके ब्रांड के तले अलग-अलग प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे हैं।
- लेदर गुड्स
- हैंडबैग
- फैशन शूज
- एसेसरी
- वॉचेस
- ज्वेलरी
- परफ्यूम
- ब्यूटी प्रोडक्ट्स
- अन्य लग्जरी प्रोडक्ट्स जैसे की हेयर एक्सेसरीज, वेस्ट एसेसरीज, बेल्ट और लेदर के अन्य प्रोडक्ट्स
सेल्स: लुई विटॉन के प्रोडक्ट्स सेल्स चैनल के आधार पर बेचे जाते हैं। आज लुई विटॉन अपने प्रॉडक्ट्स को स्टैंडअलोन बुटीक, लग्जरी डिपार्मेंटल स्टोर्स के सिलेक्टेड एरिया और ऑफिशियल ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए बेचते हैं।
लुई विटॉन का बिजनेस मॉडल बेहद खास है, क्योंकि यह एक लग्जरी प्रोडक्ट है। इसलिए यह ज्यादा प्रोडक्ट बेचने में ध्यान नहीं देते। बल्कि लग्जरी एक्सक्लूसिव और सिलेक्टेड प्रोडक्ट्स महंगे दामों में बेचने की स्ट्रैटेजी रखते हैं। इनके प्रोडक्ट्स एक्सक्लूसिव होने की वजह से जाने जाते हैं।
हेरिटेज: सबसे खास बात इनके प्रोडक्ट की लिमिटेड अवेलेबिलिटी और प्रीमियम प्राइसिंग इसे ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय बनाती है। यदि कोई ग्राहक लुई विटॉन का हैंडबैग खरीद रहा है तो वह केवल एक हैंडबैग नहीं खरीदता, बल्कि वह इस लग्जरी ब्रांड की हेरिटेज और लग्जरी पोजिशनिंग भी खरीदता है।
लुई विटॉन के प्रमुख उत्पादन कौन से हैं?
लुई विटॉन प्रमुख उत्पाद में कुछ मुख्य प्रोडक्ट्स जोड़े जा सकते हैं।

➜ लुई विटॉन की सबसे मजबूत कैटेगरी में से एक है हैंडबैग और लेदर प्रोडक्ट्स
➜ लुई विटॉन की शुरुआत ट्रैवलिंग बैग्स और ट्रंक बेचने के लिए हुई थी और आज भी यह कंपनी अपने एक्सलूसिव ट्रेवल ट्रंक और बैगेज के लिये मशहूर है।
➜ इसके साथ ही जब वह ट्रैवल ट्रक बेचते थे वर्तमान में रेडी-टू-वेयर मेंस एंड वूमंस फैशन कलेक्शंस पर भी ध्यान दे रहे हैं। जैसे कि जूते, घड़ियां, ज्वेलरी, परफ्यूम, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, अलग-अलग एसेसरीज, सनग्लासेस, बुक्स और लाइफस्टाइल रिलेटेड प्रोडक्ट्स
➜ आज भी इनका पोर्टफोलियो हैंडबैग और लेदर प्रोडक्ट्स में ही सबसे मजबूत दिखाई देता है।
➜ लुई विटॉन के आईकॉनिक प्रोडक्ट्स की बात की जाए तो कुछ विशेष नाम जरूर आते हैं: जैसे की
- स्पीडी (Speedy)
- कीपल (Keepall)
- नोई (Noe)
- पैपिलोन (Papillon)
- मोनोग्राम कैनवास( Monogram Canvas)
- डैमियर कैनवास ( Damier Canvas)
लुई विटॉन प्रोडक्शन प्रोसेस और गुणवत्ता
लुई विटॉन एक लग्जरी ब्रांड है और जाहिर सी बात है कि उनकी प्रोडक्शन प्रोसेस और क्वालिटी अन्य ब्रांड को कांटे की टक्कर देती होगी।
● लुई विटॉन के प्रोडक्शन हाउस में भी पहले भी क्राफ्टमैनशिप और इनोवेशन का ध्यान दिया जाता था और आज भी इनकी फिलासफी क्राफ्टमैनशिप और इनोवेशन पर ही टिकी है।
● प्रोडक्शन के दौरान यह लग्जरी ब्रांड विशेष चीजों पर ध्यान देता है: मटेरियल सिलेक्शन, डिजाइन, डेवलपमेंट, प्रोटोटाइप, क्राफ्टमैनशिप, स्टिचिंग, फिनिशिंग, क्वालिटी कंट्रोल, प्रोडक्ट टेस्टिंग और पैकेजिंग
● फैशन हाउस में किसी नए प्रॉडक्ट्स के डेवलपमेंट के दौरान भी इंडस्ट्रियलिज्म, क्वालिटी, कॉस्ट और डिलीवरी की जरूरतों पर भी बराबर ध्यान दिया जाता है
● लुई विटॉन की कीमत केवल उनके लोगो की वजह से नहीं तय होती बल्कि आज भी लुई विटॉन के द्वारा इस्तेमाल किया गया मटेरियल, उनके द्वारा सोची गई क्राफ्टमैनशिप, उनके डिजाइन, उनकी ब्रांड की हेरिटेज, प्रोडक्ट की क्वालिटी और ग्राहकों का एक्सपीरियंस यह सब मिलकर इस पूरे इकोसिस्टम को लग्जरी ब्रांड बनाते हैं।
ग्लोबल मार्केट में लुई विटॉन का क्या योगदान है।
लुई विटॉन ने शुरुआत भले ही पेरिस से की गई लेकिन धीरे-धीरे इन्होंने ग्लोबल मार्केट में कदम रखा और आज यह एक लग्जरी ब्रांड बन चुका है। आज यह केवल पेरिस तक सीमित नहीं है बल्कि दुनिया भर में इनके स्टोर खुल चुके हैं।
1885 में लंदन में पहला इंटरनेशनल स्टोर खोलने के बाद लुइस वितों ने न्यूयॉर्क, बॉम्बे ,वाशिंगटन ,लंदन ,अलेक्जेंड्रिया जैसे अलग-अलग जगह पर अपने स्टोर खोले।
जापान और ओसाका में भी इनके स्टोर्स खुल चुके हैं।
मैनलैंड चीन में भी उनकी एंट्री हो चुकी है।
भारत के मुंबई में तो इनका स्टोर पहले ही था 2003 में इन्होंने दिल्ली में भी एक लग्जरी स्टोर खोला है। आज LVMH फैशन और लेदर प्रोडक्ट सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण ब्रांड मानी जाती है।
पर्यावरण संरक्षण ओर सस्टेनेबिलिटी के लिए प्रयास
● लुई विटॉन एक लग्जरी ब्रांड भले ही है, लेकिन इन्होंने सस्टेनेबिलिटी का ध्यान हमेशा से ही रखा है।
● यह लग्जरी ब्रांड अपने कमिटमेंट से कभी भी पीछे नहीं हटी।
● शुरुआत से ही इन्होंने रिस्पांसिबल सोर्सिंग, क्लाइमेट एक्शन, सर्कुलर क्रिएटिविटी, बायोडायवर्सिटी और सोशल रिस्पांसिबिलिटी जैसे हिस्सों में काम किया है।
● आज भी यह इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखकर नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं।
● लुई विटॉन एक ऐसी फैशन ब्रांड है जिन्होंने नेचुरल रॉ मटेरियल को ट्रेस किया और उसका उपयोग बढ़ाया ।
● इन्होंने रिन्यूएबल इलेक्ट्रिसिटी का उपयोग कर अपने वर्कशॉप को चलाया है।
● यहां तक की लॉजिस्टिक साइट्स में भी रिन्यूएबल इलेक्ट्रिसिटी से काम कर रिसोर्स बचाए हैं।
● लुई विटॉन के हर स्टोर में LED एडॉप्शन देखने को मिलता है जो साफ रूप से बताता है कि यह इलेक्ट्रिसिटी को बचाने का काम कर रहे हैं।
● उनके डिजाइन अप्रोच भी काफी सराहे जाते रहे हैं क्योंकि लुई विटॉन का हर प्रोडक्ट रीयूज-रीसाइकिल थीम का प्रोडक्ट होता है।
● यहां तक कि उनके फैशन शो में भी मैटेरियल ऐसे इस्तेमाल किए जाते हैं जो रियूज़ और रीसायकल पर आधारित होते है
● 2026 से लेकर 2030 के लिए भी लुई विटॉन ने सस्टेनेबिलिटी रोड मैप तैयार कर दिया है, जिसमें एनवायरमेंटल ट्रांजिशन, सर्कुलर क्रिएटिविटी, सस्टेनेबल ऑपरेशन और कलेक्टिव इंगेजमेंट पर ध्यान देने की बात कही गई है।
लुई विटॉन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
शुरुआत में यह कोई फैशन ब्रांड नहीं था बल्कि यह ट्रैवल ट्रंक और सामान की पैकिंग से जुड़ा स्टोर था।
अपने इनोवेटिव आइडिया और बेहतरीन क्राफ्टमैनशिप से लुई विटॉन ने पेरिस में इन्नोवेटिव ट्रंक बनाकर बेचना शुरू कर दिया।
खूबसूरत लग्जरी लगेज के बाजार में लुई विटॉन की एंट्री धमाकेदार रही और यही से उन्हें फ्रेंच रॉयल्टी में भी पहचान मिली।
जिसके बाद उन्हें फ्रांस के रॉयल ग्राहकों का सहयोग मिला।
अपने इंवेंशंस की वजह से लुई विटॉन ने समय-समय पर नए-नए पैटर्न ब्रांड भी लॉन्च किये जिसमे 1888 का डैमियर सबसे शानदार रहा।
लुई विटॉन की मृत्यु के बाद उनके बेटे ने इस बिजनेस को टेकओवर किया और इस ब्रांड की पहचान सुरक्षित करने के लिए लुई विटॉन का LV मोनोग्राम बनाया जो कि आज इस लग्जरी प्रोडक्ट की पहचान बन चुका है।
समय के साथ इस कंपनी ने इंटरनेशनल एक्सपेंशन शुरू किया और धीरे-धीरे बाजारों में नए-नए बैग नई डिजाइनों के साथ लांच किए गए।
इनमें (keepell) कीपल और (Noe) नोई बैग अब तक के सबसे टॉप डिजाइन रहे हैं।
लुई विटॉन आगे चलकर LV से LVMH बन गया, यहां लुई विटॉन का मर्जर Moet मोएट चेन्डों और हैनेसी के साथ हुआ।
इसके बाद यह कंपनी लग्जरी बिज़नेस में ऑफिशियली आ गई।
इसके बाद इस कंपनी का बिजनेस केवल हैंडबैग तक सीमित नहीं रहा बल्कि आज यह अलग-अलग पोर्टफोलियो में काम कर रहे हैं।
आज भी लुई विटॉन की पहचान उनके लग्जरी ट्रैवल बैग्स की वजह से ही है, लेकिन इनके में वुमन फैशन वियर, घड़ियां, जूते, परफ्यूम भी बड़ी-बड़ी ब्रांड को टक्कर दे रहे हैं।
लुई विटॉन कंपनी आज एक प्रीमियम ब्रांड है जो ग्राहकों को केवल प्रोडक्ट्स नहीं बेचती बल्कि ग्राहकों को अपनी विरासत से जोड़ती है। एक समय था जब लुई विटॉन के प्रोडक्ट उनके फिजिकल स्टोर पर ही मिलते थे, पर आज ई-कॉमर्स और डिजिटल एक्सपीरियंस की वजह से इनके प्रोडक्ट्स ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं।
लुई विटॉन लग्जरी प्रोडक्ट तो बना ही रहा है, लेकिन पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रख रहा है।
इसीलिए 2026 से लेकर 2030 तक लुई विटॉन ने एक जेनरेशन रोड मैप तैयार कर लिया है।
आने वाले समय में लुई विटॉन एशिया के लग्जरी मार्केट में बिजनेस एक्सपेंशन का विचार कर रहा है।
हालांकि 2025 में ही उन्होंने एशिया के कई देशों में अपने स्टोर खोले हैं जहां स्टोर खुलने के कुछ ही दिनों में बेहतरीन ग्रोथ भी देखने को मिली है।
भविष्य की चुनौतियां :
✧ लग्जरी बिजनेस में लुई विटॉन को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग को प्रीमियम एक्सपीरियंस बनाना, पर्सनलाइज रिकमेंडेशन, वर्चुअल एक्सपीरियंस देना, बेहतर ई-कॉमर्स सर्विस अपनाना यह सब कुछ वर्तमान में लुई विटॉन के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।
✧ आने वाले समय मे लुई विटॉन अब हेरिटेज प्रोडक्ट्स को नए अंदाज में पेश करने की योजना भी बना रहा है।
✧ हो सकता है भविष्य में यह कंपनी अपने आईकॉनिक डिजाइंस को नए मटेरियल, नए कलर ,नए कोलैबोरेशन के साथ री-इन्वेंट करे।
✧ आने वाले समय में लग्जरी प्रोडक्ट्स और नई तकनीक को मिलाकर इन्हें नए अनुभव ग्राहकों तक पहुंचने होंगे।
✧ डिजिटल ऑथेंटिकेशन, प्रोडक्ट की पहुँच, स्मार्ट रिटेल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ इन्हें पर्सनलाइजेशन और वर्चुअल शॉपिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना होगा।
✧ साथ ही इन्हें इस भीड़ में अपनी लग्जरी की एक्सक्लूसिविटी को भी बरकरार रखना होगा।
लुई विटॉन का अब तक का ऑफिशल रेवेन्यू डाटा
लुई विटॉन में Revenue की गणना अन्य फैशन सेगमेंट को जोड़कर की जाती है। जैसे कि इनके अन्य सेगमेंट डिओर (Dior), सेलिन (Celine), लोईव(Loewe), फेंडी(Fendi) इत्यादि भी शामिल किए जाते हैं। Macrotrends के ऑफिशल डाटा के आधार पर LVMH की 2012 से 2025 तक ऐस्टीमेटेड रेवेन्यू इस प्रकार रही है:
साल रेवेन्यू (Million)
2012 ➡ $36.14M
2013 ➡ $38.72M
2014 ➡ $40.73M
2015 ➡ $39.60M
2016 ➡ $41.61m
2017 ➡ $48.19M
2018 ➡ $55.30M
2019 ➡ $60.11M
2020 ➡ $51.01M
2021 ➡ $75.97M
2022 ➡ $83.43M
2023 ➡ $93.24M
2024 ➡ $91.64M
2025 ➡ $91.43M
निष्कर्ष
170 सालों पुराना यह लग्ज़री फैशन हाउस अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। यहां ग्रोथ के साथ-साथ कई चुनौतियां भी हैं। एक समय था जब लुई विटॉन का नाम गिने चुने लोगों को पता होता था परंतु अब सोशल मीडिया के जमाने में लुई विटॉन एक ऐसी लग्जरी ब्रांड बन चुका है जिसके बारे में हर वह व्यक्ति जनता है जो इंटरनेशनल फैशन का दीवाना है।
ऐसे में लुई विटॉन जैसी लक्जरी ब्रांड को आने वाले समय में भी अपनी क्राफ्टमैनशिप, हेरिटेज और ब्रांड आईडेंटिटी को बचाते हुए जिम्मेदारी के साथ नए इनोवेशन करने होंगे ताकि आने वाले समय में भी यह सबसे प्रभावशाली लग्जरी ब्रांड बनी रहे।