किन लोगों को “भारत रत्न अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है 1954 से 2024 तक की पूरी लिस्ट!” The most prestigious award in India
भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न अवॉर्ड’ है। यह सम्मान उन महान लोगों को दिया जाता है जिन्होंने कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा, खेल, समाज सेवा या किसी अन्य क्षेत्र में असाधारण और सर्वोच्च स्तर का योगदान देकर मानवता और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला हो।”
भारत रत्न अवॉर्ड” दिये जाने की शुरुआत सन् 1954 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया। उसी साल 26 जनवरी इस अवॉर्ड को तीन लोगों को एक साथ दिया गया था। “डॉक्टर सर्वपल्ली” “चक्रवती राजगोपालचारी” और डॉक्टर चन्द्रशेखर वेंकटरमन”!
भारत रत्न अवॉर्ड” भारत के राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाता है
| भारत रत्न अवॉर्ड सम्मान | सन् |
| डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 1954 |
| चक्रवती राजगोपालचारी | 1954 |
| डॉक्टर चन्द्रशेखर वेंकटरमन | 1954 |
| डॉक्टर भगवान दास | 1955 |
| सर डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया | 1955 |
| पंडित जवाहर लाल नेहरू | 1955 |
| गोविंद वल्लभ पंत | 1957 |
| डॉ. धोन्डो केशव कर्वे | 1958 |
| डॉ. बिधन चंद्र रॉय | 1961 |
| पुरुषोत्तम दास टंडन | 1961 |
| डॉ. राजेंद्र प्रसाद | 1962 |
| डॉ. ज़ाकिर हुसैन | 1963 |
| डॉ. पांडुरंग वामन काणे | 1963 |
| लाल बहादुर शास्त्री | 1966 |
| इंदिरा गांधी | 1971 |
| वराहगिरि वेंकट गिरी | 1975 |
| के. कामराज | 1976 |
| मदर टेरेसा | 1980 |
| आचार्य विनोबा भावे | 1983 |
| खान अब्दुल गफ्फार खान | 1987 |
| डॉ. एम. जी. रामचंद्रन | 1988 |
| डॉ. भीमराव अंबेडकर | 1990 |
| नेल्सन मंडेला | 1990 |
| राजीव गांधी | 1991 |
| सरदार वल्लभभाई पटेल | 1991 |
| मोरारजी देसाई | 1991 |
| मौलाना अबुल कलाम आज़ाद | 1992 |
| जे. आर. डी. टाटा | 1992 |
| सत्यजीत रे | 1992 |
| गुलज़ारीलाल नंदा | 1997 |
| अरुणा आसफ अली | 1997 |
| ए. पी. जे. अब्दुल कलाम | 1997 |
| एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी | 1998 |
| जयप्रकाश नारायण | 1998 |
| सी सब्रामनीयम | 1998 |
| पंडित रवि शंकर | 1999 |
| अमर्त्य सेन | 1999 |
| गोपीनाथ बोरदोलोई | 1999 |
| लता मंगेशकर | 2001 |
| उस्ताद बिस्मिल्लाह खान | 2001 |
| पंडित भीमसेन जोशी | 2008 |
| सी. एन. आर. राव | 2014 |
| सचिन तेंदुलकर | 2014 |
| महामना मदन मोहन मालवीय | 2015 |
| अटल बिहारी वाजपेयी | 2015 |
| प्रणब मुखर्जी | 2019 |
| भूपेन हजारिका | 2019 |
| नानाजी देशमुख | 2019 |
| कर्पूरी ठाकुर | 2024 |
| लालकृष्ण आडवाणीपी | 2024 |
| पी. वी. नरसिम्हा राव | 2024 |
| चौधरी चरण सिंह | 2024 |
| मनकोम्बु संबासिवर स्वामीनाथन | 2024 |
अब तक भारत रत्न अवॉर्ड 53 लोगों को दिया जा चुका है
भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला” भारत रत्न अवॉर्ड का कोई निर्धारित समय नहीं होता। किसी भी साल किसी भी दिन दिया जा सकता है बस “भारत रत्न अवॉर्ड” देने से एक-दो महीने पहले इसकी सूचना दी जाती है।
भारत रत्न अवॉर्ड को किसी विदेश के नागरिक को भी दिया जा सकता है बस वह व्यक्ति इस अवॉर्ड के योग्य हो। और अवॉर्ड को स्वीकार करने के लिए तैयार हो।
सन् 1954 से 2024 तक “भारत रत्न अवॉर्ड” 53 इंसानों को दिया जा चुका है पहले इस अवॉर्ड को एक साल में 3 से अधिक लोगों को नहीं दिया जाता था। लेकिन कुछ सालों से भारत सरकार इस अवॉर्ड को एक साल में 3 से अधिक लोगों को दे चुकी है जैसे 1999 में 4 लोगो को 2024 में 5 लोगो को दिया है इसलिए इस अवॉर्ड को एक साल में देने की कोई निश्चित संख्या नहीं है
भारत रत्न अवॉर्ड दिए जाने वाले राष्ट्रपति सूची!
भारत रत्न अवॉर्ड को भारत के राष्ट्रपति अपने हाथों से देते है 1954 से अब तक 53 अवॉर्ड दिये गये है “भारत रत्न: कितने राष्ट्रपतियों ने स्वयं अपने हाथों से सम्मान प्रदान किया?”
- राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे इन्होंने भारत रत्न अवॉर्ड 10 अपने हाथों से दिया। 1. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन 2. चक्रवती राजगोपालचारी 3. डॉ चन्द्रशेखर वेंकटरमन 4. डॉ भगवान दास 5. सर. डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया 6. पंडित जवाहर लाल नेहरू 7. गोविंद वल्लभ पंत 8. डॉ. धोन्डो केशव कर्वे 9. डॉ. बिधन चंद्र रॉय 10. पुरुषोत्तम दास टंडन .
- सर्वपल्ली राधाकृष्णन 4 अवॉर्ड दिए 1. डॉ. राजेंद्र प्रसाद 2. डॉ. ज़ाकिर हुसैन 3. डॉ. पांडुरंग वामन काणे 4. लाल बहादुर शास्त्री .
- वराहगिरि वेंकट गिरी 1 अवॉर्ड दिया ” इंदिरा गांधी .
- फखरूद्दीन अली अहमद 2 अवॉर्ड दिया था 1. वराहगिरि वेंकट गिरी 2. के. कामराज .
- नीलम संजीव रेड्डी 1 अवॉर्ड दिया। ” मदर टेरेसा .
- ज्ञानी जेल सिंह 1 अवॉर्ड दिया। ” आचार्य विनोबा भावे .
- रामस्वामी वेंकटरमण 9 अवॉर्ड दिया। 1. खान अब्दुल गफ्फार खान 2. डॉ. एम. जी. रामचंद्रन 3. डॉ. भीमराव अंबेडकर 4. नेल्सन मंडेला 5. राजीव गांधी 6. सरदार वल्लभभाई पटेल 7. मोरारजी देसाई 8. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद 9. जे. आर. डी. टाटा .
- शंकर दयाल शर्मा 3 अवॉर्ड दिया। 1. सत्यजीत रे 2. गुलज़ारीलाल नंदा 3. अरुणा आसफ अली .
- के. आर. नारायणन 9 अवॉर्ड दिए। 1. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम 2. एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी 3. जयप्रकाश नारायण 4. सी सब्रामनीयम 5. पंडित रवि शंकर 6. अमर्त्य सेन 7. गोपीनाथ बोरदोलोई 8. लता मंगेशकर 9. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान
- प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 1 अवॉर्ड ” पंडित भीमसेन जोशी .
- प्रणब मुखर्जी 4 अवॉर्ड दिए। 1. सी. एन. आर. राव 2. सचिन तेंदुलकर 3. महामना मदन मोहन मालवीय 4. अटल बिहारी वाजपेयी .
- रामनाथ कोविंद 3 अवॉर्ड दिया। 1. प्रणब मुखर्जी 2. भूपेन हजारिका 3. नानाजी देशमुख .
- द्रौपदी मुर्मू 5 अवॉर्ड दिए है 1. कर्पूरी ठाकुर 2. लालकृष्ण आडवाणीपी 3.पी. वी. नरसिम्हा राव 4. चौधरी चरण सिंह 5. मनकोम्बु संबासिवर स्वामीनाथन .
यह भी पढ़े :- एप्पल कंपनी iphone 18 pro और max लॉन्च करने जा रहा है
भारत रत्न पुरस्कार किसी व्यक्ति के असाधारण योगदान, उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्र एवं मानवता के प्रति उसके अतुलनीय सेवाकार्यों तथा दीर्घकालिक प्रभाव का समग्र मूल्यांकन करने के पश्चात प्रदान किया जाता है।
यह सम्मान केवल जीवित व्यक्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में यह सम्मान उनके परिजनों को सौंपा जाता है। जैसे:- भीमराव रामजी आंबेडकर का निधन 1956 में हुआ था, किंतु उनके अप्रतिम योगदान के सम्मानस्वरूप उन्हें 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न से अलंकृत किया गया।”
भारत रत्न अवॉर्ड किस चीज का बना होता है
भारत रत्न अवॉर्ड तांबे का बना होता है डिज़ाइन एक पीपल के पत्ते का होता है जिसके बीच में सूर्य बना रहता है उसके नीचे “भारत रत्न” लिखा रहता है। पत्ते के पीछे बीचों बीच भारत का राजचिह्न बना होता है जिसमें चार शेर होते है उसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा रहता है।
मेडल एक सफेद रिबन में बंधा रहता है जिसको गले में पहनाया जाता है उसके साथ एक प्रमाण पत्र दिया जाता है जिसमें लिखा होता है “भारत रत्न अवॉर्ड” दिए जाने वाले व्यक्ति का नाम किस महान काम के लिए दिया गया है और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हुए रहते है
मेडल और प्रमाण पत्र इन दोनों को देने के बाद “भारत रत्न अवॉर्ड” पूरा होता है
भारत रत्न अवॉर्ड मिलने के बाद व्यक्ति को क्या – क्या सुविधा मिलती है सोशल मीडिया पर कई फेक न्यूज़ बताई जाती हैं जिस भी व्यक्ति को यह अवॉर्ड मिलता है उस व्यक्ति को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता या फ्लाइट की फ्री टिकट मिलती है या ट्रेन में उसको फ्री ट्रैवल करने की अनुभूति होती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता जिस भी व्यक्ति को “भारत रत्न अवॉर्ड” मिलता है उस व्यक्ति को सिर्फ सम्मान मिलता है ना की और अन्य कोई सुविधा मिलती है
निष्कर्ष:- भारत रत्न अवॉर्ड किसी भी व्यक्ति को मिल सकता है अर्थात् उस व्यक्ति को सार्वजनिक ” विज्ञान ” कला ” खेल ” समाज सेवा ” इनमें से कोई महान कर्त्तव्य करना होगा।
जिस भी व्यक्ति को भारत रत्न अवॉर्ड मिलता है उस महान व्यक्ति के आदर्श कार्य और योगदानों से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
Image 1: Yuvarajnaik – Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)
Image 2: Pixabay
Edited by: Noorwee.com
Note: Both images have been combined and edited together.

