त्रिपुरा राज्य की लोकप्रिय स्थान 8 ! जहाँ पर आप घूमने जा सकते हो। Best location” Beautiful Place
त्रिपुरा राज्य में घूमने के लिए लोग सबसे ज्यादा इन 8 जगहों पर जाते है अगर आप भी त्रिपुरा घूमने जाने के लिए सोच रहे हो। आप इन 8 स्थान पर घूमने जा सकते हो। त्रिपुरा घूमने की जगह!
त्रिपुरा राज्य के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल। त्रिपुरा घूमने की जगह
- उज्जयंता पैलेस :- त्रिपुरा राज्य की शान है यह महल अगर आपको इतिहास की जानकारी के बारे में जानना अच्छा लगता तो आप इस महल में जरूर जा सकते है
अगरतला शहर के बीचों – बीच बना है उज्जयंता पैलेस
इस महल के अंदर एक शानदार म्यूजियम है जो पुराने संस्कृति को दर्शाता है राजाओं के कल्चर के बारे में उनके रहन-सहन के बारे में दिखाया गया है
राधा किशोर माणिक्य राजा द्वारा 1901 में बनवाया गया यह महल करीब 250 एकड़ में फैला हुआ है यह महल व्हाइट कलर से पेट है रात के समय इस महल के चारों तरफ लाइट जलती है जो देखने में एक अच्छा व्यू दिखाई देता है
सुबह 10 बजे खुलता है शाम 5 बजे बंद हो जाता है टिकट फीस 50 रुपए।
- उनाकोटी :- त्रिपुरा राज्य के घने जंगल में स्थित है जहां पर बड़े-बड़े पत्थर चट्टानों पर बनाई गई है देवी देवताओं की प्राचीन मूर्तियां ।
कहा जाता है एक बार भगवान शिवजी काशी जा रहे थे कुछ देवी देवताओं के साथ तब उन्होंने एक रात इस जगह पर विश्राम करने की सोची किंतु उनकी एक शर्त थी सभी देवी – देवताओं को सुबह जल्दी उठकर प्रस्थान करना है लेकिन सुबह सिर्फ शिवजी भगवान ही जल्दी उठ पाए। और सभी सोते रहे। इसलिए उन्होंने क्रोधित हो कर उन देवी – देवताओं को श्राप देकर पत्थर की मूर्तियां बना दिया था। ऐसा सिर्फ लोग कहते है
- सिपाहीजला वन्यजीव अभयारण्य :- त्रिपुरा राज्य में स्थित एक बड़ा चिड़ियाघर जिसमें कई किस्म के जानवर देखने को मिलेंगे।
यह चिड़ियाघर हफ्ते में 6 दिन खुला रहता है शुक्रवार को बंद रहता है चिड़ियाघर के अंदर जाने के लिए ( एंट्री फीस ) एक व्यक्ति को 45 रुपए देना पड़ता है त्रिपुरा घूमने की जगह
- जम्पुई हिल्स :- एक खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र है पहाड़ के ऊपर से आप पैराशूट से भी उड़ सकते हो। जिससे एक अच्छा व्यू दिखाई देता है पैराशूट एक्सपर्ट वही पर होते है
कुमारघाट रेलवे स्टेशन से जम्पुई हिल्स मात्र 50 – 60 किलोमीटर की दूरी पर है
- चबीमुरा झील :- जंगल के अंदर बहुत बड़ी झील है जिसमें आप नाव के जरिए कहीं दूर घूमने भी जा सकते हैं कई बड़ी-बड़ी चट्टानें है झील के बीचो-बीच जाने पर झील के दोनों साइड बड़े-बड़े पत्थरों पर देवी देवताओं की मूर्ति बनी है कुछ और भी अन्य चित्र बने हुए हैं
यहां का कल्चर लोग वातावरण बहुत ही अच्छा है
- नीरमहल :- समुद्र के बीचो-बीच बना यह महल एक लोकप्रिय महल है जो मेलाघर शहर में स्थित है जिसको ( जल महल ) भी कहा जाता है
नाव के जरिए इस महल तक पहुंचा जाता है सफेद और लाल कलर इस महल की सुंदरता को बढ़ाते हैं
महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर राजा ने इस महल को बनवाने का काम 1930 में शुरू कराया था 1938 में महल बनकर तैयार हो गया था।
महल खुलने का समय सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर खुलता है शाम 5 बजे बंद हो जाता है सप्ताह में हर दिन खुलता है त्रिपुरा घूमने की जगह
यह भी पढ़े :- तमिलनाडु घूमने के लिए 7 सुंदर पर्यटक स्थान
- डंबूर लेक :- पानी से गिरी हुई एक सुंदर जगह जिसमें गांव हरे – भरे खेत, जंगल है आप नाव के जरिए पूरे समुद्र में खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं
40 – 50 छोटे बड़े टापू है “टापू पर आप नाव के जरिए घूमने जा सकते हो।
- त्रिपुरा सुंदरी टेम्पल :- हिंदुओं का एक प्रसिद्ध मंदिर है जिसके अंदर माता त्रिपुरा सुंदरी देवी की मूर्ति बनी हुई है
इस मंदिर में लाखों लोग माता के दर्शन करने आते है कहा जाता है इस जगह पर देवी सती का दाहिना पैर कट कर गिरा था। जहां पर आज एक प्रसिद्ध मंदिर बन चुका है।
त्रिपुरा घूमने की जगह :-
- उज्जयंता पैलेस
- उनाकोटी
- सिपाहीजला वन्यजीव अभयारण्य
- जम्पुई हिल्स
- चबीमुरा झील
- नीरमहल
- डंबूर लेक
- त्रिपुरा सुंदरी टेम्पल

