वेटिकन सिटी

वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र देश है जो इटली देश की राजधानी रोम शहर के अंदर स्थित है 11 फरवरी 1929 में इटली और होली सी के बीच हुई लेटरन संधि के तहत वेटिकन सिटी को एक स्वतंत्र देश का दर्जा मिला था।

इस देश में लगभग 800 – 900 ही लोग रहते हैं यहां का निवासी बन्ना भी बहुत मुश्किल होता है कुछ लोग दूसरे देश के यहां पर नौकरी करते हैं तब तक उनको यहां का निवासी माना जाता है लेकिन उनकी नौकरी पूरी हो जाने के बाद उन्हें उस देश के निवासी के रूप में बाहर कर दिया जाता है। वेटिकन सिटी में पोप सर्वोच्च शासक और राष्ट्राध्यक्ष होते हैं।

वेटिकन सिटी देश का खुदका ” फ्लैग ” राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह ” मुद्रा ” पासपोर्ट ” डाक टिकट” मीडिया है

वेटिकन सिटी देश में क्या – क्या है

वेटिकन सिटी लगभग ( 44 हेक्टेयर ) 0.49 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला है

सेंट पीटर बेसिलिका :- रोमन सम्राट कॉन्स्टेंटाइन द ग्रेट के शासनकाल 327 ईस्वी में सेंट पीटर की समाधि के ऊपर बनवाया गया चर्च है करीब 1200 सालों तक रहा। उसके बाद पोप जूलियस द्वितीय के आदेश पर 18 अप्रैल 1506 में नया निर्माण शुरू किया गया था जिसमें महान कलाकार माइकलएंजेलो ने डिजाइन किया और 18 नवंबर 1626 में इसका अभिषेक हुआ।

सेंट पीटर बेसिलिका दुनिया का सबसे बड़ा चर्च सेंटर है जिसका क्षेत्रफल लगभग 15,160 वर्ग मीटर है एक साथ 50,000 से 80,000 लोग प्रार्थना कर सकते है

वेटिकन संग्रहालय :- शुरुवाती में पोप जूलियस द्वितीय एक कक्ष में कई मूर्तियां और पेंटिंग रखा करते थे तब से जितने भी पोप आए उन्होंने भी ऐसा किया। और कक्ष को म्यूजियम बना दिया गया।

इस म्यूजियम में कई प्राचीन मूर्तियां ” प्रसिद्ध पेंटिंग ” प्राचीन किताबें ” सिक्के ” ऐतिहासिक कलाकृतिया रखी है कई कक्षों की दीवारों और छतों पर प्राचीन चित्र बने है

सिस्टिन चैपल :- वेटिकन संग्रहालय के अंदर एक कक्ष है  जिनकी दीवारों पर खूबसूरत ” अद्वितीय चित्र बने है पोप जूलियस द्वितीय द्वारा” माइकलएंजेलो ने बनाए जिसमें प्रसिद्ध ‘ द क्रिएशन ऑफ़ एडम ” छत की दीवार पर और ‘ द लास्ट जजमेंट ‘ सामने वाली दीवार पर बनी है

सेंट पीटर स्क्वायर :- वेटिकन सिटी का मध्य भाग 322 मीटर लंबा और 240 मीटर चौड़ा एक विशाल चौक है, जिसमें 3 लाख से अधिक लोग एक साथ खड़े हो सकते हैं। इसके बीच में  ओबेलिस्क एक ऊँचा पत्थर का स्तंभ (खंभा) है। जिसके ऊपर ईसाई क्रॉस प्रतिष्ठित किया है

वेटिकन गार्डन :- सेंट पीटर बेसिलिका के पीछे खूबसूरत गार्डन 0.23 वर्ग किलोमीटर में फैला है

वेटिकन लाइब्रेरी :- कई सदियों पुरानी ऐतिहासिक पुस्तकें रखी है जिसमें 80,000 से ज्यादा 300 ईस्वी से 400 ईस्वी के बीच हाथों से लिखी गई थी। और 17 लाख से ज्यादा “मुद्रित पुस्तकें” सामिल है जिसको इतालवी ” अरबी ” फेंच ” जर्मन ” अंग्रेजी ” लैटिन  इत्यादि भाषा में लिखा गया है

वेटिकन अपोस्टोलिक आर्काइव कक्ष में पुराने ऐतिहासिक दस्तावेज ” पत्र ” पोप रिकॉर्ड ” रखे हैं

वेटिकन लाइब्रेरी और वेटिकन अपोस्टोलिक आर्काइव में किसी सामान्य व्यक्ति को नहीं जाने दिया जाता।

पोप निवास :- वैसे तो पूरे अपोस्टोलिक पैलेस (भव्यमहल) में 1000 से भी ज्यादा कमरे हैं इनमें से कुछ कमरे ऐसे हैं जिसमें सामान्य व्यक्ति घूमने जा सकता है इसी में 10 निजी कमरे पोप के रहने के लिए होते है जिसमें सामान्य व्यक्ति का जाना संपूर्ण रूप से मना है

पोंटिफिकल स्विस गार्ड :- 22 जनवरी 1506 को पोप जूलियस द्वितीय ने पोप की सुरक्षा के लिए पोंटिफिकल स्विस गार्ड की स्थापना की। उस समय स्विस गार्ड जिस प्रकार की वर्दी पहनते थे, आज भी वे उसी पारंपरिक डिज़ाइन और रंगों वाली वर्दी धारण करते हैं। उनके मुख्य हथियार भाला (हैल्बर्ड) और तलवार हैं, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर वे आधुनिक बंदूकों का भी उपयोग कर सकते हैं।

बैंक :- वेटिकन सिटी देश में एक बैंक है जिसका नाम “इस्तितूतो पेर ले ओपेरे दी रेलिजियोने” है जिसकी स्थापना 1942 में हुई थी।

वेटिकन बैंक में केवल वेटिकन सिटी के नागरिक, होली सी के कर्मचारी, वेटिकन के कर्मचारी, कैथोलिक चर्च के पादरी, बिशप, कार्डिनल तथा चर्च से जुड़ी अधिकृत धार्मिक संस्थाएँ ही बैंक खाता खोल सकती हैं। सामान्य लोगों के लिए इस बैंक में खाता खोलने की अनुमति नहीं होती।

मीडिया और रेडियो :- वेटिकन सिटी का खुद का मीडिया और रेडियो स्टूडियो है कई भाषाओं में अपने न्यूज़ अनेक देशों में पहुंचाती है

रेलवे स्टेशन :- जिसको 1934 में शुरू किया गया था जिसमें 300 मीटर का रेल ट्रेक है जो इटली के राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ा है मुख्य रूप से समान डोने के लिए किया जाता है आम लोगों को ट्रेन से यात्रा करना संभव नहीं है

पेट्रोल पंप :- वेटिकन सिटी में एक पेट्रोल पंप भी है जिसमें डीजल और पेट्रोल दोनों मिलते है वेटिकन सिटी के पेट्रोल पंप से ईंधन केवल पोप के वाहनों, वेटिकन के सुरक्षा बलों (सैनिकों), वेटिकन सिटी के नागरिकों तथा अधिकृत कर्मचारियों को ही उपलब्ध कराया जाता है।

डाकघर :- वेटिकन सिटी का अपना खुद का डाक विभाग और डाक टिकट है

फार्मेसी :- 1874 में शुरू किया गया था। गवर्मेंट स्टोर है कई विभिन्न प्रकार की दवाइयां मिल जाती है यहां से सामान्य व्यक्ति भी दवाई खरीद सकता है

सुपरमार्केट :- वेटिकन सिटी के आस – पास कई सुपरमार्केट होते है जिसमें सामान्य व्यक्ति खरीदारी कर सकते है वेटिकन सिटी के अंदर “एनोना” सुपरमार्केट है जिसमें सिर्फ वेटिकन सिटी के नागरिक ” सैनिक ” कर्मचारी ही खरीदारी करते है आम नागरिकों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

गवर्नरेट भवन :- वेटिकन सिटी का मुख्य प्रशासनिक भवन है, जहाँ से देश के सरकारी कार्यों, वित्त, सुरक्षा, डाक, उद्यान और अन्य सार्वजनिक सेवाओं का संचालन किया जाता है।

हेलिपैड :- वेटिकन गार्डन के पश्चिमी हिस्से की और बना है जिसको 1976 में बनाया गया था फिलहाल पोप के आने जाने के लिए इस्तमाल किया जाता है

अन्य आर्टिकल :- विश्व की टॉप 10 पेंटिंग जिनको ‘उच्च कीमत’ पर खरीदा गया

वेटिकन सिटी ‘मुद्रा

वेटिकन सिटी के नोट नहीं होते।

वेटिकन सिटी के खुद के सिक्के होते है जिसको वेटिकन सरकार हर साल सीमित मात्रा में जारी करती है जिनमें

  • 1 सेंट
  • 2 सेंट
  • 5 सेंट
  • 10 सेंट
  • 20 सेंट
  • 50 सेंट
  • 1 यूरो
  • 2 यूरो

सिक्कों के डिजाइन समय के साथ बदलते रहते है सिक्कों में आमतौर एक तरफ पोप की छवि बनी होती है दूसरी तरफ यूरोप का मानचित्र बना होता है कुछ में वेटिकन सिटी का मानचित्र या वेटिकन फ्लैग बना होता है

वेटिकन सिटी के सिक्के पूरे यूरोजोन 20 देशों में चलते है

वेटिकन सरकार सिक्कों का डिज़ाइन और उनकी मुद्रण संख्या निर्धारित करती है। इसके बाद  सिक्कों की ढलाई इटली की टकसाल द्वारा की जाती है।

वेटिकन सिटी फ्लैग

वेटिकन सिटी का ध्वज 7 जून 1929 को पोप पायस XI द्वारा आधिकारिक रूप से अपनाया गया।

वेटिकन सिटी फ्लैग
Vetican city Flag: Image source:- pexels App

वेटिकन सिटी के फ्लैग के आधे हिस्से पर बाई तरफ पीला कलर है और दाई तरफ सफेद कलर है सफेद कलर के ऊपर चिन्न बना है जिसमें दो चाबियों को आपस में लाल मोतियों की रस्सी से बांध रखा है कहा जाता है यीशु मसीह ने सेंट पीटर को  स्वर्ग के राज्य की चाबियां सौंपी थी यह उसी का प्रतीक बताया जाता है

चाबियों के ऊपर मुकुट है जो पोप को पहनाया जाता है

पोप

वेटिकन सिटी में पोप का शासन होता है, जिन्हें कार्डिनल द्वारा चुना जाता है। दुनिया भर में कई कैथोलिक चर्च है जिनमें कार्डिनल बहुत बड़े धर्मगुरु होते हैं

कार्डिनल “पोप के सलाहकार होते है और नए पोप का चुनाव करते है कार्डिनल धर्मगुरु में से ही पोप को चुना जाता है वर्तमान में 240 के आसपास कार्डिनल है

80 साल से ज्यादा उम्र वाले कार्डिनल पॉप का चुनाव नहीं कर सकते।

जो भी पोप बनता है वो जीवनभर तक पद पर रहता है अगर पोप चाहे तो अपना इस्तीफा देकर किसी और को अवसर दे सकते है

वर्ल्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *