बेहतर नींद के लिए आप क्या कर सकते हैं? जानिए ज़रूरी बाते ” Better sleep” Helpful Tips”
किसी भी इंसान को पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी होता है रात के समय की बेहतरीन नींद पाने के लिए आप क्या कर सकते है इस आर्टिकल में जानेंगे आपकी कौन सी गलती से आपको रात के समय की बेहतरीन ( पर्याप्त ) नींद नहीं मिल पाती। ( रात की बेहतर नींद के लिए क्या करना चाहिए )
क्या आप तो यह गलतियां नहीं कर रहे। जिससे आपको रात में बेहतरीन ( पर्याप्त ) नींद नहीं मिल पाती।
रात के समय की बेहतरीन नींद पाने के लिए आपको क्या करना चाहिए
- आपने अक्सर यह सुना होगा। रोज रात में एक ही समय पर सोना चाहिए और एक ही समय पर उठना चाहिए। यह ठीक माना जाता है इससे शरीर की जैविक घड़ी नियमित हो जाती है जिससे शरीर को पता चल जाता किस समय सोना है कब जागना है
इससे आपको गहरी नींद मिलती है इसलिए आदत बना ले एक ही समय पर सोए एक ही समय पर उठे।
- जिस भी चीज पर सोते हैं वह कंफर्टेबल होना चाहिए शरीर को कोई दिक्कत ना हो सोते समय
रात के समय सोते वक्त अपने बेडरूम की लाइट जला कर नहीं रखनी चाहिए। इससे सोते समय लाइट की रोशनी आंखों पर पड़ती है जिससे शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन कम बन पाता है इससे नींद जल्दी नहीं आ पाती। नाइट लाइट बेडरूम में लगा सकते है
- सोने से 6–8 घंटे पहले कैफीन वाली चीज़ों का सेवन न करें ।
कैफीन किस्में होता है ( चाय ” कॉफी ” सॉफ्ट ड्रिंक ” एनर्जी ड्रिंक ” चॉकलेट आदि )
रात के सोने से पहले अगर आप कैफीन वाली चीजों का सेवन करते है यह दिमाग को सक्रिय और सतर्क बनाए रखता है जिससे नींद आने में देरी रात में बार-बार उठ जाना या बेचैनी होना। समस्याएं होने लगती है इसलिए हो सके तो रात के समय सोने से 6 – 8 घंटे पहले कैफीन वाली चीजों का सेवन करें।
- रात का खाना ( Dinner ) खाने के बाद किसी चीज का नशा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे दिमाग और भी अधिक सक्रिय और सतर्क हो जाता है
रात में 2 – 3 घंटे सोने से पहले डिनर कर लेना है
जिन लोगों को ठीक से नींद नहीं आती है वह लोग नशा बिल्कुल कम करें। या नशा करना बंद कर दे।
- आजकल लोगों का जीवन टीवी ” मोबाइल और लैपटॉप से अधिक जुड़ गया है इनसे निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों को प्रभावित करती है जिससे शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन अधिक नहीं बन पाता। नींद ठीक समय पर नहीं आती।
इसलिए सोने से पहले मोबाइल ” टीवी या लैपटॉप नहीं देखना चाहिए। अगर ज्यादा जरूरी है आप ‘ डार्क मोड ” आईस कंफर्ट या ब्लू लाइट चश्मा लगा सकते है
- रात में सोने से पहले भारी या मसालेदार भोजन करने से पेट भारी लगता है खाना ठीक से नहीं पचता। रात के सोने से पहले आप हल्का गुनगुना दूध में थोड़ा सा हल्दी डालकर पी सकते हैं इससे बॉडी रिलैक्स हो जाती है और बेहतर नींद मिल सकेगी।
यह भी पढ़े :- कमर को सीधा और मजबूत करने के लिए! घर पर करे 5 एक्सरसाइज
- अगर आपको रात के समय नींद नहीं आ रही है आप यह दो काम कर सकते हैं किताब पढ़ सकते हैं या हल्का संगीत सुन सकते हैं जिससे आपका शरीर धीरे-धीरे नींद की अवस्था में जाने लगता है।
- दिन में 30 मिनट कोई एक्सरसाइज करें या मेहनत वाला काम करे। शरीर थका हुआ महसूस करता है नींद भी जल्दी आती है बेहतर नींद मिलती है
- कई लोग दिन में पर्याप्त पानी नहीं पीते है रात में सोते समय उनको प्यास लगती है जिसके कारण उनकी नींद टूट जाती है इसलिए दिनभर में अधिक मात्रा में पानी पिए। रात के समय बेहतर नींद आएगी।
- बहुत से लोग दिन में 2 – 3 घंटे सोते है ऐसा करने से रात में उनको जल्दी नींद नहीं आती या रात के समय बार – बार नींद बाधित होती है
दिन के समय सिर्फ 20 – 30 मिनट ही सोना चाहिए।
बेहतर नींद

बेहतर नींद
