Gud gujiya recipe :- घर पर गुड की गुजिया कैसे बनाए।
हमारे भारत के हर घर में गुजिया के शौकीन होते है आपने भी कभी गुजिया खाई होगी। गुजिया खाने का मजा ज्यादा होली वाले त्यौहार में आता है गुड वाली गुजिया खाने से सेहत को मिलता है भरपूर फायदा आज हम बताएंगे। घर पर कैसे बनाए गुड वाली गुजिया रेसिपी। ( गुड गुजिया रेसिपी)
गुड खाने के फायदे
हम सब जानते है गुड खाना हमारे शरीर के लिए कितना फायदे मंद रहता है पाचन को बेहतर बनाए रखता है। शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है खून की कमी को दूर करता है शुगर को थोड़ा कंट्रोल रखता है
खाना खत्म होने के बाद उसके ऊपर थोड़ा सा गुड खाने से शरीर को लाभ मिलता है
ऐसे में गुड से बने गुजिया का सेवन करना अच्छा है।
गुड गुजिया रेसिपी
घर पर गुड गुजिया रेसिपी कैसे बनाएं। आपको एक बर्तन में 1 किलो के आसपास गेहूं का आटा या मैदे का आटा लेना है दोनों में से कोई एक ले सकते है जो आपको ठीक लगे। उसके बाद उस आटे में दो चम्मच घी मिलाना है घी अपने हिसाब से मिलाए। उसको अपने हाथों से मिक्स कर लेना है फिर उसमें थोड़ा पानी डालकर अपने हिसाब से मुलायम बना ले
गुड गुजिया रेसिपी :-
- 1 Kg आटा ( गेहूं या मैदा )
- 100 ग्राम सूजी
- मिक्स ड्रायफ्रूट्स
- 500 ग्राम गुड
- थोड़ा सा नारियल
- एक छोटा चम्मच सोंठ
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
मिक्स ड्रायफ्रूट्स 100 ग्राम बादाम 80 ग्राम काजू 60 ग्राम अखरोट” ड्रायफ्रूट्स में आप अपने हिसाब से ड्रायफ्रूट्स ऐड कर सकते है।
उसके बाद आपको ड्रायफ्रॉट्स को मिक्सर मशीन में डालकर अच्छी तरीके से पीस लेना है
सूजी तैयार करे धीमी गैस पर कड़ाई को रख दे उसमें एक चम्मच घी डाले। हल्का सा घी गरम हो जाने पर सूजी को कड़ाई में डाल दे। दोनों को करछुल से अच्छी तरह से मिला ले। 1 मिनट में सूजी का कलर चेंज हो जाएगा। उसको एक बर्तन में निकाल ले।
उसी समय कड़ाई में ड्रायफ्रूट्स डाल दे हल्का सा भून ले। एक बर्तन में निकाल ले।
गुड को एक बड़े से बर्तन में निकाल लेना है गुड को महीन कर ले। फिर उसी बर्तन में ” सूजी ” मिक्स ड्रायफ्रूट्स ” थोड़ा सा कटा हुआ नारियल ” एक छोटा चम्मच सोंठ ” आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर ” सभी को हाथों से अच्छी तरह से मिला लेना है। गुजिया में डालने वाली सामग्री तैयार हो गई है
सोंठ मिलाने से गुजिया में स्वाद और बढ़ जाता है और खुशबू भी अच्छी आती है
यह भी पढ़े:- कमर को सीधा और मजबूत करने के लिए! घर पर करे 5 एक्सरसाइज
अब आटे की लोई बनाकर बेलना शुरू करे। पूरी वाली साइज की तरह ध्यान रहे ज्यादा पतला नहीं बेलना है और आटा मुलायम होना चाहिए।
फिर गुजिया बनाने वाली मशीन पर आटे को रखें और उसमें एक से दो चम्मच गुड़ की बनाई हुई सामग्री को डालकर बना लें। गुजिया को सेप देने के बाद उसको ऐसी जगह रखे जहां पर गुजिया सूखे नहीं।
कड़ाई में तेल डालकर धीमी गैस पर रख देना है। तेल गरम हो जाने पर गुजिया को डाल दें । 10 से 15 मिनट फ्राई होने दे। कलर चेंज हो जाने पर गुजिया को निकाल लेना है।
अब आपकी गुड वाली गुजिया तैयार है
निष्कर्ष :- घर पर आसानी से बन जाने वाले। गुड गुजिया रेसिपी के बारे में पूरी डिटेल में बताया जो आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और खाने का आनंद उठा सकते हैं
Disclaimer :- हमने आपको गुड गुजिया कैसे बनाते है उसके बारे में बताया। इसमें जो भी सामग्री ऐड करी है वह आवश्यक नहीं है आप अपने हिसाब से सामग्री को ऐड, कम ज्यादा कर सकते हैं

Featured Image: This image is AI-generated and is for illustrative purposes only.
